लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज DC और PBKS के बीच पहला मैच, जानें दिल्ली-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. आज का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा, जो दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद पंजाब किंग्स अब तक अजेय रही है, श्रेयस अय्यर की टीम छह मैचों में पांच मैच जीती है, वहीं उसका एक मैच बारिश में धुल गया था. दूसरी तरफ दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर है. अक्षर पटेल की टीम अब तक छह मैचों में तीन मैच ही जीती है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में कांटे की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं. इस दौरान 17 मैच पंजाब ने जीते हैं तो 17 ही मैचों में दिल्ली को भी जीत मिली है. 

इंग्लैंड का ऑलराउंडर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल 

इस मैच से पहले इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े हैं. हालांकि, अभी मिचेल स्टार्क उपलब्ध नहीं हैं. इंग्लैंड के रेहान अहमद टीम से जुड़ चुके हैं, लेकिन स्टार्क अभी तक नहीं पहुंचे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. उम्मीद है स्टार्क 1 मई से एक्शन में दिखेंगे. 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यह एक छोटा मैदान है, और साथ में पिच भी सपाट रहती है. ऐसे में रन बनाना आसान हो जाता है. दोपहर का मैच है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को घर पर खेलना का फायदा भी मिलेगा. इस मैच में चेज करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार और टी नटराजन

इम्पैक्ट प्लेयर- आकिब नबी डार

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल और अर्शदाप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर- विजय कुमार वैशाक

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने बताए RCB की जीत के 2 कारण, जो कहा वो सभी टीमों को जानना चाहिए

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment