लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? MI के हिटमैन की वापसी को लेकर क्या है अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का महामुकाबला होने जा रहा है. 2 पुराने चैंपियंस की टक्कर फैंस के लिए वीकेंड को धमाकेदार बना रही होगी, लेकिन लोगों की नजरें रोहित शर्मा को भी ढूंढ रही होंगी. रोहित, जो आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते दिखे थे.

मुंबई इंडियंस की टीम बहुत मुश्किल परिस्थिति में फंसी हुई है. रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद MI की टीम चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है. प्लेऑफ की उम्मीदों को भी धीरे-धीरे झटका लगने लगा है. यहां जान लीजिए, क्या आज मुंबई टीम को संकट की स्थिति से निकालने के लिए रोहित शर्मा वापस आएंगे या नहीं. क्या है रोहित की फिटनेस पर ताजा अपडेट?

क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा की वापसी को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने जो अपडेट दिया, उससे प्रतीत होता है कि रोहित आज CSK के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. जयवर्धने के बयान में कोई निश्चितता नहीं दिखाई दी. हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि रोहित जल्दी ठीक हो रहे हैं.

जयवर्धने ने कहा, “रोहित ठीक हो रहे हैं, पूरी फिटनेस पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है. हम प्रत्येक दिन मेडिकल टीम से रोहित का हाल जानते हैं. देखना होगा कि मैच से पहले वे कैसा महसूस करते हैं. उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा.”

यह भी पढ़ें: आज CSK और MI के बीच भिड़ंत, जानें चेन्नई-मुंबई की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

MI को रोहित की बहुत जरूरत

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की बहुत जरूरत है. IPL 2026 में खेले शुरुआती 4 मुकाबलों में उन्होंने 137 रन बनाए थे और स्ट्राइक रेट 165 से ऊपर का रहा है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है. रोहित ने CSK के खिलाफ 36 पारियों में 972 रन बनाए हैं. इस टीम के खिलाफ उन्होंने एक शतक और 8 फिफ्टी भी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें:

आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? पूरी तरह हो चुके हैं फिट! जानें क्या है ताजा अपडेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment