लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज का शब्द:स्वराज्य और मैथिलीशरण गुप्त की कविता- शत शत सम्राटों के स्वामी! – Aaj Ka Shabd Swarajya Maithilishran Gupt Ki Kavita Shat Shat Samraton Ke Swami

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- स्वराज्य, जिसका अर्थ है- स्वाधीन राज्य, अपना देश। प्रस्तुत है मैथिलीशरण गुप्त की कविता-  शत शत सम्राटों के स्वामी!

शत शत सम्राटों के स्वामी!


हे अनंत! हे अंतर्यामी!


सुख का स्वप्न है कि आशा है यह स्वराज्य की अभिलाषा


किसने इसको उदित किया है?


मुरझे मन को मुदित किया है;


तुमने केवल तुमने प्रभुवर! कहती है अंतर्भाषा॥

बैठ तुम्हारे साहस-रथ में


हम न रुकेंगे अपने पथ में;


नाथ! तुम्हारी इच्छाओं को बाधाएँ ही बल देंगी।


सत्य और विश्वास मिलेंगे;


काँटों मे ही फूल खिलेंगे;


उद्योगों की कल्पलताएँ मनमाने शुभ फल देंगी॥

काला रंग बाधक होगा,


गोरों का गुण साधक होगा;


एक हृदय का मिलन हमारा तीर्थराज संगम होगा।


उन्नति में न रुकावट होगी,


होंगे योग्य उच्चपद-भोगी;


आत्मा की सच्ची समता से मनुज मनुज के सम होगा॥

कभी न नैतिक घातें होंगी,


मुक्त मानसिक बातें होंगी;


विधि-विधान मे फिर निजत्व का हमको अटल गर्व होगा।


पक्षपात, मतभेद न होगा


ग्लानि न होगी, खेद न होगा;


न्याय-सभाओं में विचार का प्रकटित पुण्य पर्व होगा॥

सुलभ सभी को होगी शिक्षा,


नहीं माँगनी होगी भिक्षा;


फिर सारे व्यापार हमारे अपने ही करगत होंगे।


उपनिवेश यमपुर न रहेंगे,


वहाँ न हम अपमान सहेंगे।


उनके वे उद्धत अधिवासी अपने आप प्रणत होंगे॥

निम्मश्रेणी के अधिकारी


रह न सकेंगे स्वेच्छाचारी;


जान-माल की रक्षा के मिस प्रजा न पिसने पावेगी।


शासक और शासितों में फिर—


चिर विश्वास रहेगा, सुस्थिर;


समस्नेह से नियम-चक्र की धुरी न घिसने पावेगी॥

हिंस्र जंतु कुछ कर न सकेंगे,


हम उनसे यों डर न सकेंगे;


हरी-भरी खेती को सकूर फिर यों नहीं उजाड़ेंगे।


होंगे स्वयं शस्त्रधारी हम,


वीर भाव के अधिकारी हम;


निज साम्राज्य-सत्व-रक्षा का झंडा हम सब गाड़ेंगे॥

परमात्मन् ऐसा कब होगा?


जब होगा बस तब सब होगा;


ब्रिटिश जाति का गौरव होगा, उच्च हमारा सिर होगा।


वह इंग्लैंड और यह भारत,


होंगे एक भाव में परिणत;


दोनों के यश का दिगंत मे पुण्य पाठ फिर फिर होगा॥

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 


 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

Leave a Comment