लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘…आगे कुछ नहीं’, विक्की कौशल की एक्स कहलाने पर हरलीन सेठी ने किया रिएक्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में जहां सेलेब्रिटी कपल की जिंदगी के बारे में जानना फैंस को पसंद है, वैसे ही उनके अतीत और पुराने रिश्तों को भी जानने में वो रुचि रखते है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस हरलीन सेठी का नाम भी एक्टर विक्की कौशल के साथ जोड़ा गया था. हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो भी फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो विक्की कौशल की एक्स कहे जाने पर अपनी राय देती हुई नजर आ रही है. 

हरलीन सेठी ने तोड़ी चुप्पी 

फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि आप विक्की कौशल की एक्स है, वो आइडेंटिटी कभी क्राइसेस उस हिसाब से महसूस हुई थी, जब आप उस आइडेंटिटी से जाने लग गए थे. तब हरलीन ने कहा, ‘देखिए, मेरे इंस्टाग्राम पर भी मेरे बायो में सिर्फ दो वर्ड्स लिखे हैं ‘आई एम’. आगे कुछ नहीं है.’

...आगे कुछ नहीं', विक्की कौशल की एक्स कहलाने पर हरलीन सेठी ने किया रिएक्ट

उन्होंने आगे कहा, ‘जेनरली मुझे खुद को किसी एक चीज से पहचानने में दिक्कत होती है. मैं खुद को सिर्फ एक एक्टर भी नहीं कहूंगी. मैं सब कुछ हूं, मैं एक बेटी, एक एक्टर, एक बहन, एक दोस्त, एक कॉन्फिडेंट वुमन, एक निडर वुमन भी हूं. मैं कुछ भी हो सकती हूं. ‘आई एम’, इसीलिए बस यही मैं रखना पसंद करती हूं.’

हरलीन और विक्की का रिश्ता 

बता दें कि विक्की कौशल और हरलीन सेठी 2018-2019 के समय रिलेशनशिप में थे. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और विक्की ने भी इस बात को एक्सेप्ट किया था. हालांकि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म की सफलता के बाद दोनों अलग हो गए. 

ये भी पढ़ें: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद पहली बार साथ दिखेंगे समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया, वर्ल्ड लाफ्टर डे पर मचाएंगे धमाल

विक्की की आने वाली फिल्में 

वर्कफ्रंट की बात करें, विक्की कौशल को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था. आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगे, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे है. इसके अलावा वो एक पौराणिक फिल्म ‘महावतार’ में परशुराम के किरदार में दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें: ‘आशिकी’ से सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने 11 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, लगातार 25 फ्लॉप ने बर्बाद कर दिया





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment