Banarasi Saree Dupatta Ideas: बनारसी साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. लेकिन कई बार पुरानी होने की वजह से या बार-बार पहन लेने के कारण हम उसे अलमारी में रख देते हैं. अगर आपकी अलमारी में भी ऐसी कोई बनारसी साड़ी रखी है, तो उसे फेंकने या संभालकर रखने की बजाय नया रूप दें.
थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही लेस की मदद से पुरानी बनारसी साड़ी को खूबसूरत लॉन्ग दुपट्टे में बदला जा सकता है. यह दुपट्टा सूट, लहंगे या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी शानदार लगेगा. आइए जानते हैं कि पुरानी बनारसी साड़ी पर कौन-सी लेस सबसे अच्छी लगेगी.
गोटा-पट्टी लेस (Banarasi Saree Dupatta Ideas)
अगर आप चाहते हैं कि दुपट्टा शादी या त्योहारों में पहनने लायक दिखे, तो गोटा-पट्टी लेस सबसे बढ़िया ऑप्शन है. सुनहरे या सिल्वर रंग की गोटा लेस बनारसी फैब्रिक के साथ बेहद खूबसूरत लगती है. इसे दुपट्टे के चारों किनारों पर सिलवाने से पूरा लुक रिच और ट्रेडिशनल नजर आता है.

मोती वाली लेस से आएगी एलिगेंस
अगर आपको हल्का लेकिन क्लासी लुक पसंद है, तो पर्ल यानी मोती वाली लेस चुनें. छोटी-छोटी मोतियों वाली लेस बनारसी दुपट्टे (Banarasi Saree Dupatta Ideas) को बेहद आकर्षक बनाती है. यह डिजाइन खासतौर पर एंगेजमेंट, पूजा या फैमिली फंक्शन के लिए अच्छा लगता है.


फ्रिंज या टैसल लेस करें ट्राई
आजकल टैसल और फ्रिंज लेस काफी ट्रेंड में हैं. अगर आप अपने लॉन्ग दुपट्टे को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो किनारों पर रंग से मेल खाते टैसल लगवा सकती हैं. इससे पुरानी बनारसी साड़ी का लुक पूरी तरह बदल जाता है और दुपट्टा डिजाइनर जैसा दिखने लगता है.

जरी बॉर्डर लेस बढ़ाएगी खूबसूरती
अगर साड़ी का पुराना बॉर्डर खराब हो गया है, तो उसकी जगह नई जरी बॉर्डर लेस लगवा लें. गोल्डन या कॉपर टोन की जरी लेस बनारसी कपड़े (Banarasi Saree Dupatta Ideas) के साथ बहुत अच्छी लगती है. इससे दुपट्टे का ट्रेडिशनल चार्म भी बना रहता है और वह बिल्कुल नया नजर आता है.

एम्ब्रॉयडरी लेस से मिलेगा डिजाइनर लुक
फ्लोरल या बेल वाले पैटर्न की एम्ब्रॉयडरी लेस भी बनारसी दुपट्टे पर बेहद खूबसूरत लगती है. अगर आप इसे किसी सिंपल सूट के साथ पहनना चाहती हैं, तो ऐसी लेस आपके पूरे आउटफिट को खास बना सकती है.

यह भी पढ़ें: साड़ी में दिखना है स्लिम और स्टाइलिश? ट्राई करें ये 5 ब्लाउज डिजाइन्स

