
Relationship Tips: अरेंज मैरिज सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं है, बल्कि इसे दो परिवारों के बीच का रिश्ता भी माना जाता है. अगर यह रिश्ता सही और पूरी तरह से स्मूद रहे, तो आपकी रिश्ते में ही नहीं बल्कि पूरे परिवार में प्यार और अपनापन बना हुआ रहता है. लेकिन अगर इसमें मतभेद होने शुरू हो जाएं, तो इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों की जिंदगी पर भी काफी गहरा पड़ सकता है. ऐसा न हो इसलिए आप दोनों के लिए शादी से पहले ही एक-दूसरे से खुलकर बात करनी चाहिए और साथ ही एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की भी कोशिश करनी चाहिए. आपकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर हो सके इसके लिए आज हम आपको 6 ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने पार्टनर से शादी से पहले जरूर पूछना चाहिए. जब आपको इन सवालों का जवाब मिल जाता है तो आपके लिए बहुत सी चीजें क्लियर हो जाती हैं. तो चलिए इन सवालों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
करियर और फ्यूचर को लेकर क्या सोच है?
जब आप शादी कर लेते हैं तो इसके बाद सबसे ज्यादा असर आपके करियर और आपके फ्यूचर प्लानिंग्स पर पड़ता है. इसलिए आपके लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि सामने वाला व्यक्ति आपके करियर को कितना वैल्यू देता है. क्या आपका होने वाला पार्टनर नौकरी बदलने, दूसरे शहर में शिफ्ट होने या फिर आगे की पढ़ाई को जारी रखने का सोच रहा है? आग इन सवालों पर आप दोनों की थिंकिंग अलग होगी, तो आने वाले समय में आप दोनों के रिश्ते में स्ट्रेस बढ़ सकता है. यह एक बड़ी वजह है कि आप दोनों को पहले से ही फ्यूचर प्लानिंग्स के बारे में खुलकर एक-दूसरे से बात कर लेनी चाहिए.
परिवार और जिम्मेदारियों को लेकर क्या उम्मीदें हैं?
हर एक परिवार के अपने कुछ खास नियम और एक-दूसरे से उम्मीदें होती ही हैं. यह एक बड़ी वजह है कि शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों को लेकर दोनों ही पार्टनर्स की सोच अच्छे से मिल रही हो यह काफी जरूरी हो जाता है. अपने पार्टनर से यह पूछना कि शादी के बाद उसे जॉइंट फैमिली में रहना है या फिर अकेले, यह बिलकुल भी गलत नहीं है. इसके अलावा घर के काम-काजों, बड़े-बुजुर्गों की देखभाल और जिम्मेदारियों को लेकर उनका क्या सोचना है, यह भी आपके लिए समय रहते समझ लेना काफी जरूरी हो जाता है.
पैसों को लेकर सोच कैसी है?
जब आप शादी के रिश्ते में बंधने जा रहे हैं तो आप दोनों के बीच पैसों को लेकर ट्रांसपैरेंसी होना काफी जरूरी हो जाता है. आप दोनों के लिए शादी से पहले ही यह समझ लेना जरूरी हो जाता है कि सामने वाला इंसान खर्च और सेविंग्स को किस तरह से देखता है. क्या आपका होने वाला पार्टनर पैसे बचाने में भरोसा रखता है? या फिर उसे खुलकर पैसे खर्च करने की आदत है? जब आप फिनांशियल मैटर्स पर खुलकर बात कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपके लिए कई तरह की परेशानियों से बचे रहना और भी आसान हो जाता है.
गुस्से और झगड़ों को कैसे हैंडल करते हैं?
रिश्ता चाहे कोई सा भी हो, उसमें कभी न कभी मतभेद होना तय है. ऐसे में आपके लिए यह समझना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आपका होने वाला पार्टनर गुस्से और झगड़ों की किस तरह से हैंडल करता है. क्या उसे बात करके प्रॉब्लम को सॉल्व करना पसंद है या फिर वह इस तरह के मामलों में चुप रहना ही पसंद करता है. यह छोटा सा सवाल आपको दोनों की ही रिश्ते की मजबूती को समझने में मदद करता है. जब आपका पार्टनर शांति और समझदारी से बात करता है तो आप दोनों का यह रिश्ता और भी बेहतर बन सकता है.
शादी के बाद लाइफस्टाइल कैसी चाहते हैं?
हर किसी की लाइफस्टाइल एक दूसरे से काफी ज्यादा अलग होती है. किसी को नयी जगहें घूमना अच्छा लगता है तो कोई एक शांत और सुकून भरा जीवन जीना पसंद करता है. ऐसे में शादी से पहले आपके लिए यह समझना और भी जरूरी हो जाता है कि आपका होने वाला पार्टनर अपनी जिंदगी को किस तरह से जीना पसंद करता है. इसके अलावा आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि वह अपने दोस्तों, सोशल लाइफ, ट्रैवल और पर्सनल लाइफ को लेकर उसकी सोच क्या है. जब आपको यह समझ में आ जाता है तो आपके लिए रिश्ता और भी आसान बन जाता है.

बच्चों और फ्यूचर फैमिली प्लानिंग पर क्या सोच है?
अगर आप अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं, तो आपको इस सवाल का जवाब जरूर मालूम होना चाहिए. बच्चे और फ्यूचर फैमिली प्लानिंग के टॉपिक को आपको कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि आप फैमिली जल्दी बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आपका पार्टनर चाहता है कि वह कुछ साल इंतजार करना चाहता हो. जब आप इस टॉपिक पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करते हैं तो रिश्ते में आने वाले समय में आने वाले स्ट्रेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
The post अरेंज मैरिज से पहले पार्टनर से जरूर पूछ लें ये 6 सवाल, सिर्फ 10 मिनट की खुलकर बातचीत और बाद में नहीं होगा पछतावा appeared first on Prabhat Khabar.

