लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अरबाज खान की बेटी का पहला बर्थडे, सजी महफिल, सलमान समेत एक साथ दिखा पूरा परिवार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अरबाज खान और शूरा खान ने अपनी बेटी सिपारा का पहला जन्मदिन मनाया. कपल की बेटी का जन्म 5 अक्टूबर, 2025 को हुआ था. ऐसे में आज यानी कि सोमवार 5 अक्टूबर को कपल ने अपनी बेटा की फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन किया है. खान परिवार के लिए ये किसी खास मौके से कम नहीं रहा. उन्होंने जश्न भी मनाया. 

अरबाज और शूरा की बेटी सिपारा के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान पूरे ही स्वैग में पहुंचे. इसके साथ ही पूरा खान परिवार भी दिखा, जिसमें हेलन से लेकर अरबाज और बहन अलवीरा भी पहुंचीं. इस दौरान पूरे खान को एक साथ देखना कमाल रहा. उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

भतीजी के बर्थडे में दिखा सलमान खान का स्वैग

भतीजी सिपारा के बर्थडे में सलमान खान का अलग ही स्वैग देखने के लिए मिला. एक्टर को इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में देखा गया. अभिनेता के लुक काला चश्मा ने चार चांद ही लगा दिया. पार्टी में उनका लुक काफी चर्चा में रहा. इस पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

इतना ही नहीं, अरबाज खान की बेटी के बर्थडे में सलमान खान के साथ ही पिता सलीम खान, मां सलमा खान, हेलन और सोहेल खान भी साथ में दिखे. इस सेलिब्रेशन में परिवार को एक साथ देखा गया. 

सिपारा के बर्थडे में पहुंचे ये सितारे भी

वहीं, खान फैमिली के साथ ही सलमान खान की बहन अलवीरा खान भी पहुंची. उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे. इस पार्टी का हिस्सा यूलिया वंतूर भी बनीं. इस दौरान उनका भी स्टाइलिश अवतार और फैशन च्वॉइस ने सभी का ध्यान खींच लिया. इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए यूलिया ने रेड कलर का आउटफिट कैरी किया था. इसका हिस्सा सोहेल खान अपने बेटे योहान के साथ ही कृतिका कामरा और गौरव कपूर को भी देखा गया.

गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर, 2023 को शादी की थी. दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की थी. इसके बाद 5 अक्टूबर को कपल पहले बच्चे का पैरेंट बना था. सिपारा का जन्म हुआ था. अब वो एक साल की हो गई हैं. हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment