लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान वार्ता पर अटकलें:पूर्व Cia निदेशक बोले- दोनों देश बातचीत के लिए इच्छुक, बढ़ सकता है युद्धविराम – Iran-us Talks Former Cia Director Says Both Nations Willing To Talk Ceasefire Could Be Extended

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है, जहां अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिका के पूर्व सेंट्रल कमांड प्रमुख और पूर्व सीआईए निदेशक डेविड एच. पेट्रियस ने कहा है कि दोनों देश बातचीत जारी रखने के इच्छुक हैं, इसलिए युद्धविराम को आगे बढ़ाए जाने की संभावना ज्यादा है। बता दें कि यह युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है। इसके बीच खबर है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान जाकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ईरान ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह इस वार्ता में शामिल होगा या नहीं।

तनावपूर्ण समय में पेट्रियस ने बताया कि हालात अभी भी काफी नाजुक हैं, खासकर होर्मुज को लेकर। यह दुनिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से बड़े पैमाने पर तेल की आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों इस क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ दबाव बना रहे हैं, जिससे समुद्री व्यापार पर असर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- Uranium: उत्तर कोरिया की न्यूक्लियर जानकारी उजागर, उपग्रह-आधारित खुफिया जानकारी साझा करने पर अमेरिकी रोक

कैसे उलझ सकती है स्थिति? समझिए

अपने बयान में पेट्रियस ने कहा कि भले ही अमेरिका को कुछ सैन्य सफलताएं मिली हों, लेकिन अगर समुद्री मार्ग पर नियंत्रण पूरी तरह नहीं मिला तो स्थिति संतुलित या उलझी हुई रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे हालात के अनुसार हवाई हमले या अन्य सैन्य विकल्प भी सामने आ सकते हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर जमीनी युद्ध की संभावना कम है। कुल मिलाकर, दोनों देशों के बीच बातचीत की उम्मीद भी है और तनाव भी बना हुआ है। आने वाले कुछ दिन इस पूरे संकट की दिशा तय कर सकते हैं कि यह शांति की ओर जाएगा या टकराव और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:- Venezuela: वेनेजुएला में अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ आंदोलन तेज, देशभर में निकाली जा रहीं है रैलियां और मार्च

समझिए क्या चाहता है अमेरिका?

गौरतलब है कि अमेरिका का कहना है कि उसका लक्ष्य इस रास्ते पर ईरान का नियंत्रण खत्म करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही को बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को बंद करे और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को अपने परमाणु भंडार की जांच की अनुमति दे। हालांकि दूसरी ओर ईरान इन शर्तों को मानने से इनकार कर रहा है और अब तक अपने यूरेनियम कार्यक्रम को रोकने पर सहमत नहीं हुआ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

दिल्ली में चलीं गोलियां:कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना – Two Masked Assailants Arriving On Scooter Fired 15 Rounds In Karawal Nagar Injuring Two People

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Leave a Comment