लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चिराग त्यागी हत्याकांड:यश के मन में डेढ़ साल से था बदले का जहर, 50 हजार में 15 दिन पहले खरीदी थी पिस्टल – Chirag Tyagi Murder Case Yash Purchased Pistol 15 Days Earlier For Rupees 50000

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या अचानक हुए किसी विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि डेढ़ साल से पल रही रंजिश का अंत निकली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी यश ने कुबूल किया है कि उसने दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर चिराग को पीछे से दो गोलियां मारकर उसकी जान ली है। करीब डेढ़ वर्ष पहले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खुद के डिस्क्वालिफाई होने के बाद से वह चिराग से बदला लेने की योजना बना रहा था।




Chirag Tyagi Murder Case yash purchased pistol 15 days earlier for rupees 50000

ग्रामीणों ने लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला


ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

इस बीच रविवार दोपहर चिराग का शव उनके गांव बसंतपुर सैंथली पहुंचते ही माहौल गम और गुस्से में बदल गया। ग्रामीणों और परिजनों ने पहले मेरठ रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। उसके बाद गांव के प्रमुख मार्ग को दोपहर तीन से शाम चार बजे तक जाम रखा।


Chirag Tyagi Murder Case yash purchased pistol 15 days earlier for rupees 50000

एंबुलेंस में पहुंचा शव
– फोटो : अमर उजाला


शाम को हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ और एडिशनल सीपी केशव चौधरी ने परिवार को किसी तरह समझाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद शाम को गांव के श्मशान घाट पर चिराग का अंतिम संस्कार किया गया।


Chirag Tyagi Murder Case yash purchased pistol 15 days earlier for rupees 50000

चिराग त्यागी हत्याकांड पर भड़के ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला संवाद


बधाई देने पहुंचा, फिर साथ लाकर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, मुरादनगर के रावली रोड निवासी यश और बसंतपुर सैंथली गांव निवासी चिराग करीबी दोस्त थे। दोनों साथ में प्रैक्टिस करते थे और एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे। बंगलूरू में 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीतने के बाद चिराग के दिल्ली पहुंचने पर यश शनिवार तड़के उनसे मिलने पहुंचा। उसने पदक जीतने पर उसे बधाई दी और साथ घर चलने की बात कही।


Chirag Tyagi Murder Case yash purchased pistol 15 days earlier for rupees 50000

स्वर्ण पदक विजेता चिराग
– फोटो : अमर उजाला


इस वजह से नहीं हुआ यश पर चिराग को शक

दोनों अक्सर साथ आते-जाते थे, इसलिए चिराग को उस पर शक नहीं हुआ। दोनों दिल्ली से कैब में सवार होकर निकले और करीब 11 बजे साईं उपवन पहुंचे। यश ने चिराग से कहा कि उसे एक परिचित से 50 हजार रुपये लेने हैं और इन्हीं रुपयों से वह उसकी उधारी भी चुका देगा। इस बहाने वह चिराग को उपवन के भीतर ले गया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mp:vip काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, सीएम के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें वीडियो – Cm-mohan-yadav-helicopter-minister-dilip-ahirwar-runs-to-board-video-viral-tikamgarh-mp-news

कौन हैं पवन चंदना और नागा भरत?:इसरो के पूर्व वैज्ञानिक, जिन्होंने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में रच दिया इतिहास – Who Is Pawan Chandana Face Behind Skyroot Once Afraid Mathematics Founded India First Private Rocket Company

Up News:’पति के साथ रहूंगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ूंगी’, महिला की शर्त सुनकर घरवाले रह गए हैरान – Woman Climbed A Mobile Tower And Created A High-voltage Drama Over A Romantic Affair In Bareilly

Up:घिनौनी हरकतें और हैवानियत, मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा – Daughter-in-law Distressed By Father-in-law Molestation Attack Her Private Parts With Blade In Muzaffarnagar

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी विवाद:28 साल की सेवा पर लालच पड़ा भारी, नौकरी के अंतिम दिन लगा सबसे बड़ा दाग – Badrinath Temple Offering Theft Case Ex-temple Official Arrested, 28 Years Of Service Overshadowed By Greed

Sir Garry Sobers Died:सचिन ने सोबर्स के साथ बिताए पलों को किया याद, कोहली बोले- आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद – Sir Garry Sobers Death Sachin Tendulkar And Virat Kohli Paid Tribute Social Media Reactions

Leave a Comment