लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी हो गई है. रेवती ने नागपुर के बिजनेसमैन और राजनेता अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ शादी रचा ली है. इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी डांस करते नजर आए थे. वहीं 20 जून को मुंबई में आयोजित शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन समेत कई बड़े सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

फैमिली संग पहुंचे अमिताभ बच्चन 
शादी में अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली संग पहुंचे. सफेद कुर्ता-पायजामा और स्टेटमेंट शॉल में अमिताभ बच्चन कफी शाही अंदाज में नजर आए. वहीं जया बच्चन पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं. उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी साड़ी पहनकर पहुंची.

इस दौरान बच्चन परिवार को अंबानी परिवार के साथ भी देखा गया, अमिताभ बच्चन ने नीता अंबानी से मुलाकात की. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘कोई मिल गया’ पर जमकर नाचे शाहरुख खान, सुप्रिया सुले की बेटी की प्री-वेडिंग पार्टी में किंग खान ने लगाए चार चांद

डैशिंग लुक में पहुंचे रणबीर कपूर
शादी में रणबीर कपूर भी अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. रणवीर  का काफी डैशिंग लुक देखने को मिला. शादी से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वहीं एक्टर और सांसद रवि किशन भी अपनी पत्नी के साथ शीदी में शामिल हुए और अपनी मौजूदगी से महफिल की रौनक बढ़ा दी.

ये भी पढ़ेंः धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते में आई दरार? महीनों की डेटिंग की अफवाहों के बाद ब्रेकअप की चर्चा

बता दें, शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. उन्होंने ‘कोई मिल गया’ गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर माहौल को और भी खास बना दिया. इस दौरान वो होने वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस भी  करते नजर आए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Deool Band 2 BO Day 31: ‘देऊळ बंद 2’ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म, 10 करोड़ में बनी मूवी ने ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ा

Yoga Day 2026: अक्षय कुमार-अनुपम खेर से उर्मिला मातोंडकर तक, सेलेब्स ने ऐसे मनाया इंटरनेशनल योगा डे

सलमान खान-करीना कपूर की इस फिल्म को हुआ था 283 परसेंट का प्रॉफिट, झूम उठा था बॉक्स ऑफिस

आमिर खान की इस फिल्म ने ‘दंगल’ को बुरी तरह पछाड़ा था, 6046 परसेंट का हैरान करने वाला प्रॉफिट, बॉक्स ऑफिस पर काटा था बवाल

‘अगर मैं खो जाऊं तो…’, जाह्नवी कपूर ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

‘त्रिदेव ‘के दौरान अफेयर की अफवाहों पर सोनम खान का खुलासा, बोलीं- ‘राजीव राय मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहते थे’

Leave a Comment