लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अनुपम खेर और किरण खेर की शादी को 41 साल पूरे, एनिवर्सरी पर एक्टर ने लुटाया प्यार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर की शादी को आज, 26 अगस्त को 41 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर संग थ्रोबैक फोटोज  सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

अनुपम खेर ने किरण खेर पर लुटाया प्यार
अनुपम खेर ने अपने इंस्टग्राम पर किरण खेर संग कई सारी फोटोज शेयर कर उन्हें खास अंदाज में 41वीं वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी. अनुपम खेर ने एनिवर्सरी पर कुछ तस्वीरों शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. अनुपम खेर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दिल की बात भी लिखी है.

अनुपम खेर ने लिखी अपने दिल की बात
एक्टर ने लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें शादी की 41वीं सालगिरह मुबारक! जब सालगिरह पर पोस्ट करने के लिए तस्वीरें कम पड़ने लगें क्योंकि आप उनमें से ज्यादातर पहले ही पिछले सालों में इस्तेमाल कर चुके हैं, तो समझ जाइए कि आपकी शादी को बहुत लंबा समय हो गया है, 41 साल.’ 

ये भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे

उन्होंने कहा, ‘प्यार, हंसी-मजाक, बहस, असहमति, साथ, अपनी-अपनी जिंदगी का सफर, मुश्किल समय, शानदार पल – सब कुछ रहा है!! दूसरे शब्दों में कहें तो, एक शादी.  किरण और मैं बहुत अलग-अलग तरह के लोग हैं. और शायद इसी वजह से ये 41 साल इतने दिलचस्प रहे हैं. हमने हमेशा एक-दूसरे को अपनी तरह से रहने की आजादी दी है. प्यार तो है ही, लेकिन मुझे लगता है कि इतने सालों में एक-दूसरे के लिए सम्मान भी उतना ही कीमती हो जाता है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी बदलती है. लोग बदलते हैं. हालात बदलते हैं. लेकिन ये जानना बहुत खूबसूरत है कि इतने सालों के बाद भी कोई ऐसा है जिसने आपकी जिंदगी के इतने सारे पल देखे हैं, और आपने उनकी जिंदगी के पल देखे हैं. तो हमारे 41 सालों के लिए चीयर्स!  सालगिरह मुबारक हो, प्यारी किरण! भगवान हम पर कृपा बनाए रखे. और हम ऐसे ही कई और सालों तक एक-दूसरे का साथ देते हुए आगे बढ़ते रहें.’

सेलेब्स ने लुटाया प्यार
अनुपम खेर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस मिहमा चौधरी ने लिखा, ‘आपको सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई. ढेर सारा प्यार, खुशियां.’ राकेश रोशन ने लिखा, ‘सालगिरह की बधाई हो.’ फैंस भी दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अनुपम-किरण की शादी
बता दें, अनुपम खेर और किरण खेर की शादी साल1985 में हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में थिएटर के दिनों में हुई थी. किरण खेर के पहले पति से तलाक के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ेंः आ गया ‘टॉक्सिक’ का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment