लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमरनाथ यात्रा:बाधा पहुंचाने की फिराक में 36 आतंकी, पाकिस्तानी आतंकियों ने अफगान फ्रंट पर ली ट्रेनिंग – Amarnath Yatra Security Alert Pakistan Terrorists Planned Attack After Afghan Training

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के करीब 45 ए ग्रेड आतंकी छिपे हैं। इनमें 36 आतंकी अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बाधा पहुंचाने की फिराक में हैं। एम- 4 अमेरिकन कार्बाइन और स्टील बुलेट से लैस इन आतंकियों की ट्रेनिंग अफगानिस्तान फ्रंट पर हुई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए- ताइबा से जुड़े इन दहशतगर्दों को लोकल ओवर ग्राउंड वर्कर से मदद मिल रही है।

ये दहशतगर्द किसी भी तरह से यात्रा मार्ग के निकट तक न पहुंच सकें, इसके लिए सुरक्षा बलों ने अचूक तैयारी की है। यात्रा रूट के हर 1,000 मीटर पर सीएपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों व जंगलों के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ड्रोन के जरिये नजर रखी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी और जेएंडके में तैनात सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं, पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की अमरनाथ यात्रा पर बुरी नजर रहती है। 36 ए ग्रेड आतंकियों के बारे में जो खुफिया इनपुट मिल रहे हैं, उसके मुताबिक पाकिस्तानी दहशतगर्द यात्रा मार्ग तक पहुंचना चाहते हैं। हालांकि सुरक्षा घेरा इतना मजबूत है कि आतंकी, यात्रा मार्ग तक नहीं पहुंच सकते।

मुख्य मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर्स का लगाया जा रहा 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर ओवर ग्राउंड वर्कर्स का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर नियमित तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जैश- ए-मोहम्मद और लश्कर के मुखौटे संगठनों पर भी सुरक्षा बलों की पैनी नजर है। पिछले दिनों शोपियां में पुलिस ने तीन ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार किए थे। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पाकिस्तानी आतंकियों के छिपने का ठिकाना पहाड़ियों पर बनी गुफाएं हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भारतीय कानून मानने ही होंगे’:मेटा को सरकार का साफ संदेश; एल्गोरिदम पर भी नजर: डीपफेक पर सख्ती की तैयारी – Indian Laws Must Be Obeyed Government Clear Message To Meta Algorithms Also Under Scrutiny

महिला आरक्षण विधेयक को अकाली दल का समर्थन:शिअद ने केंद्र से की ये मांग, Bjp से गठबंधन पर क्या बोले गुलजार? – Sad Demands Implementation Of Women Reservation Bill From Bjp

Mha:वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित रहे नौ राज्य के 38 जिलों में नहीं बदलेंगे नियम; गृह मंत्रालय की ताजा सूची जारी – Left Wing Extremism Naxalism Lwe Affected Districts Ministry Of Home Affairs Report Naxal-free India

नई कार खरीदने का शानदार मौका:पेट्रोल-डीजल से लेकर ईवी तक, इन मॉडल्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; देखें लिस्ट – Huge Car Discounts, Save Up 3.35 Lakh Top Tata, Kia, Maruti Models

Jpsc-jssc विवाद:’हम सकारात्मक सोच के साथ जा रहे हैं’, सरकार-छात्रों की बैठक शुरू; जानें कौन शामिल? – Jpsc-jssc Dispute: Meeting Between Government And Students Begins In Ranchi Find Out Who Is Participating

यूपी में छात्रवृत्ति घोटाले की आशंका!:पोर्टल पर 115 स्कूलों का डाटा मिला निष्क्रिय, डुप्लीकेट लॉगिन भी मिले – Data Of 115 Schools Found Inactive On The Scholarship Portal

Leave a Comment