लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता टकराव:अफगान सरकार का आरोप- Pak की गोलाबारी में एक की मौत, 16 घायल – Afghanistan And Pakistan Tensions Afghan Government Alleges One Dead 16 Injured In Pakistani Shelling

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को अफगान सरकार ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के एक शहर के बाहरी इलाकों में गोलाबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 

अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के मुताबिक पाकिस्तान का यह हमला भारी हथियारों और मोर्टार से किया गया। फितरत ने अपने बयान में यह भी बताया कि यह हमला कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के आसपास हुआ। इसमें कई घरों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस आरोप पर पाकिस्तान की ओर से तुरंत कोई जवाब नहीं आया है।

ये भी पढ़ें:- West Asia: सऊदी-मिस्र-तुर्किये के विदेश मंत्रियों की बैठक, PAK बोला- US-ईरान की बातचीत कराने की कोशिश करेंगे

अब समझिए क्यों बढ़ रहा है विवाद?

बता दें कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी)) को। यह संगठन अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है, जिसने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता संभाली थी। दूसरी ओर अफगानिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है।

अब समझिए हाल के महीनों में क्या हुआ?

कई महीनों से दोनों देशों के बीच जारी गहमागहमी के बाद फरवरी से दोनों देशों के बीच लड़ाई तेज हुई है, जो दशकों में सबसे गंभीर मानी जा रही है। इस दौरान दोनों देशों की ओर से कई बार सीमा पार हमले और हवाई हमले हुए हैं। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने काबुल में एयरस्ट्राइक की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए, हालांकि पाकिस्तान ने इसे खारिज किया। दूसरी ओर पिछले महीने पाकिस्तान ने इसे खुला युद्ध जैसा बताया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित है क्योंकि इस क्षेत्र में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। 

ये भी पढ़ें:- लेबनान सीमा पर इस्राइल का बड़ा फैसला: नेतन्याहू ने बफर जोन बढ़ाने का दिया आदेश, बोले- हालात पूरी तरह बदलेंगे

संघर्ष रोकने की नाकाम कोशिश

गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब, तुर्किये और कतर की मध्यस्थता से ईद-उल-फितर से पहले एक अस्थायी युद्धविराम हुआ था, लेकिन वह खत्म हो गया और फिर से लड़ाई शुरू हो गई। ये शांती वार्ता नवंबर में इस्तांबुल में हुई थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 की मौत:20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा – Many Dead In Sagar Due To Suspected Toxic Liquor Fir Registered Against 20 Critically Ill Patient Airlifted

राजस्थान:जयपुर पहुंचे ओवैसी का योगी सरकार पर हमला, बोले- मस्जिद तोड़ी, खामियाजा भुगतना होगा – Asaduddin Owaisi Jaipur Yogi Government Saharanpur Mosque Demolition Waqf Ucc Aimim Rajasthan

यूपी में भरभराकर गिरी दीवार:मलबे में दबकर दादी-पोती की मौत, चीख भी नहीं सुन पाए ग्रामीण; देखें वीडियो – Wall Collapsed In Anupshahr Grandmother And Granddaughter Die

यूपी:चौकी बनी बर्थडे पार्टी का अड्डा! बाहरी शख्स ने काटा केक, वीडियो वायरल हुआ तो छह पुलिसकर्मी नपे – Birthday Cake Lands Six Cops In A Soup In Maharajganj

बिहार में बाढ़ की स्थिति:हर नदी दिखा रही अपना रौद्र रूप; कई बांधों पर दबाव व हजारों बेघर, खेत-जमीन जलमग्न – Son River Water Level Rise Bansagar Dam Indrapuri Barrage Alert Bihar Flood Today Bihar News

2022 में अहमदाबाद से अगवा किशोर को 10 हजार में बेचा:मजदूरी करते मिले दो और नाबालिग; क्या है पूरा मामला? – Gujarat Kidnapped Teen Child Labour Ahmedabad Crime Branch Rescue

Leave a Comment