लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है’, ‘आदिपुरुष’ को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2023  में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले काफी बज था. लेकिन रिलीज के बाद इसे फिल्म की काफी आलोचना हुई. ‘आदिपुरुष’ की रिलीज के तीन साल बाद फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने इसे अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ बताया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को लेकर हुए विवाद को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस फिल्म पर शर्मिंदगी महसूस होती है.

रिलीज के छह महीने पहले ही लोगों ने शुरू कर दी थी ट्रोलिंग
टाइम्स नाउ के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ में बातचीत के दौरान मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी थी कि वे फिल्म का सार्वजनिक रूप से बचाव न करें. उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज से करीब छह महीने पहले ही लोगों ने मेकर्स पर सवाल उठाने और फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया था. उनकी पत्नी को डर था कि इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा निशाना वही बन जाएंगे. अब पीछे मुड़कर देखते हुए मनोज ने माना कि उन्हें पत्नी की बात मान लेनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं खबरें नहीं देखती…’, आमिर खान की बेटी इरा ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपनी चुप्पी की वजह का किया खुलासा

‘आदिपुरुष’ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी’
फिल्म की आलोचना के बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा, ‘शुरुआत में मैंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. मुझे समझने में दो दिन लग गए. ‘आदिपुरुष’ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और उस फिल्म का बचाव करना उससे भी बड़ी गलती थी. फिल्म को लेकर जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत शर्मिंदगी है और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं इस देश से माफी मांगता हूं.’

‘मुझे शर्म आती है’
मनोज मुंतशिर ने कहा कि उन्हे इस बात का अफसोस है कि वे भगवान राम और भगवान हनुमान के साथ न्याय नहीं कर पाए. उन्होंने ये भी कहा कि भगवान हनुमान के बारे में की गई टिप्पणियों समेत उनकी कई बातों को संदर्भ से हटकर पेश किया गया. हालांकि, उन्होंने आगे कहा, ‘अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे शर्म आती है कि मैंने वे बातें लिखीं. मुझे नहीं पता कि उन्हें लिखते समय मैं क्या सोच रहा था.’

फिल्म के बारे में
बता दें, ओम राउत के निर्देशन और टी-सीरीज व रेट्रोफाइल्स के प्रोडक्शन में बनी ‘आदिपुरुष’ हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित थी. इस फिल्म में प्रभास ने राघव (भगवान राम), कृति सेनन ने जानकी (सीता), सैफ अली खान ने लंकेश (रावण), सनी सिंह ने शेष (लक्ष्मण) और देवदत्त नागे ने बजरंग (हनुमान) की भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ेंः ‘तुम सबसे बदसूरत औरत हो…’ ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ, 44 साल पहले हुई थी शादी

फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये था. रिलीज से पहले इसे लेकर जबरदस्त बज था और शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी हुई, लेकिन फिल्म को विजुअल इफेक्ट्स, डायलॉग्स, किरदारों के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. कई डायलॉग्स पर विवाद हुआ, जिसके कारण फिल्म के रिलीज होने के बाद मेकर्स को कुछ लाइनों में बदलाव करना पड़ा. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment