Sanskrit Baby Girl Names: जब घर पर एक बेटी का जन्म होता है, तो पूरा परिवार खुशियों से भर जाता है. हर तरफ जश्न का माहौल होता है और परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान पर अपना सारा समय और एनर्जी लगाने लग जाते हैं. बेटी का जन्म होते ही माता-पिता पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं, जिनमें से सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसके लिए एक बेहतरीन नाम का चुनाव करना होता है. माता-पिता अपनी बच्ची के लिए हमेशा एक ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो सिर्फ सुनने में ही मीठा न लगे, बल्कि उसका अर्थ भी काफी गहरा और सुंदर हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे नाम की तलाश में हैं, जो सिर्फ मॉडर्न ही न हो बल्कि हमारे ट्रेडिशंस के साथ भी जुड़ा हुआ हो, तो आज का यह आर्टिकल आपके बड़े काम का है. आज हम आपकी नन्ही सी परी के लिए संस्कृत भाषा से चुनकर कुछ बेहद ही खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम लेकर आए हैं. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन संस्कृत भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध भाषाओं में से एक माना जाता है. इस भाषा के शब्दों में एक अलग ही गहराई और पॉजिटिव एनर्जी होती है. तो चलिए, नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके खूबसूरत अर्थ भी जान लेते हैं.


प्रकृति की सुंदरता और मासूमियत से जुड़े नाम
- अनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई मार्गदर्शक न हो या फिर जो पूरी तरह से आजाद हो. यह नाम बोलने में बहुत ही मॉडर्न लगता है.
- इरा: यह देवी सरस्वती का ही एक नाम है, जिसका अर्थ होता पृथ्वी या ज्ञान भी होता है.
- ऊर्जस्वती: इस नाम का अर्थ होता है एनर्जी से भरपूर या शक्तिशाली.
- चार्वी: एक बेहद खूबसूरत और छोटा नाम है, जिसका अर्थ होता है एक सुंदर महिला.
- तन्वी: इस नाम का संस्कृत में अर्थ होता है नाजुक या खूबसूरत काया वाली.
- चित्राक्षी: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसकी आंखें एक सुंदर चित्र की तरह अट्रैक्टिव हों.
- ध्रुवी: इस नाम का अर्थ होता है स्थिर या ध्रुव तारा. यह छोटा सा नाम दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.
- नवम्या: इस नाम का अर्थ होता है बिल्कुल नई या फ्रेश.
- प्रणवी: देवी पार्वती का एक रूप और ॐ ध्वनि को भी प्रणवी कहा जाता है.
- रुही: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा या सच्चे दिल वाली.
ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
भगवान और देवी-देवताओं से प्रेरित पवित्र नाम
- आद्विका: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
- ईशानी: यह भगवान शिव की पत्नी यानी देवी पार्वती का एक बेहद प्रभावशाली नाम है.
- कात्यायनी: यह नवदुर्गा में से एक देवी का नाम है, जिसे साहस और शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है.
- गायत्री: इस नाम का अर्थ होता है वेदों की माता और पवित्र मंत्र. इस नाम को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
- जगन्मयी: इस नाम का अर्थ होता है पूरे ब्रह्मांड को संभालने वाली या जगत जननी.
- त्रिशिका: यह देवी लक्ष्मी का ही एक दुर्लभ नाम है, जो समृद्धि लेकर आता है.
- निहारिका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदें या आकाशगंगा में तारों का ग्रुप.
- भव्यता: इस नाम का अर्थ होता है जिसका व्यक्तित्व शानदार, बड़ा और आदरणीय हो.
- मनस्विनी: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान, गर्व से जीने वाली या मन को वश में रखने वाली.
- वाग्देवी: यह ज्ञान और वाणी की देवी सरस्वती का एक बेहद सुंदर नाम है.
ज्ञान, बुद्धि और खुशहाली के प्रतीक नाम
- अन्विता: इस नाम का अर्थ होता है जो सबको साथ लेकर चले या प्रेम से भरी हुई.
- आराध्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जा सके या जो सभी के आदर के योग्य हो.
- कृति: इस नाम का अर्थ होता है कला की एक सुंदर रचना या कामयाबी.
- चेतना: इस नाम का सीधा अर्थ होता है जागरूकता, जीवन शक्ति या बुद्धि.
- दिव्यांका: इस नाम का अर्थ होता है दैवीय अंश या भगवान का आशीर्वाद.
- नंदिनी: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा आनंद और खुशियां बांटती हो. यह नाम माता दुर्गा और कामधेनु गाय से भी जुड़ा हुआ है.
- प्रज्ञा: इस नाम का संस्कृत में अर्थ होता है असीम ज्ञान या तेज बुद्धि.
- मेधा: इस नाम का अर्थ भी बुद्धि और याद रखने की शक्ति से है.
- सान्वी: यह देवी लक्ष्मी का एक मॉडर्न और बेहद लोकप्रिय नाम है जिसका मतलब प्यारी होता है.
- हंसिनी: इस नाम का अर्थ होता है जो हंस की तरह सुंदर और पवित्र हो. यह भी देवी सरस्वती से प्रेरित एक नाम है.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान
