लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली, जिसके बाद एलएसजी (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव मुलाकात की. इसी दौरान सुनील गावस्कर ने ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और संजीव गोयनका की बातचीत हुई. इस दौरान वैभव ने गोयनका का सम्मान करते हुए चरण स्पर्श किया. बाद में गोयनका ने वैभव के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. गोयनका ने लिखा कि पूरी दुनिया अब वैभव की प्रतिभा देख चुकी है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव इसे शानदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने युवा बल्लेबाज को लगातार मेहनत करते रहने की सलाह भी दी.

गावस्कर ने मजाक में कही बड़ी बात

मैच के बाद जब वैभव और गोयनका बात कर रहे थे, तब कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगले साल तुझे खरीदूंगा.” गावस्कर का यह बयान सुनते ही कमेंट्री बॉक्स में मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे. हालांकि यह सिर्फ मजाक था, लेकिन इससे साफ दिखा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों को धूल चटाया है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का खुला राज, किसके लिए था खास A का इशारा, जानिए

धीमी शुरुआत के बाद बदला मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव की शुरुआत खास नहीं रही थी. उन्होंने शुरुआती 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए. आकाश सिंह के एक ओवर में उन्होंने 26 रन बनाए, जबकि मयंक यादव के ओवर में 29 रन बटोरे. 

यह भी पढ़ें- मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल

वैभव ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और राजस्थान रॉयल्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कम उम्र में जिस तरह वैभव बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment