लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 596% का मुनाफा, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं. इन दोनों दिग्गजों ने 90 के दशक में अपना करियर शुरू किया था और दोनों अब तक बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. जल्द ही ये जोड़ी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाली है. अक्षय और सुनील इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म तो ऐसी रही है जिसने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए करीब 600 परसेंट तक प्रॉफिट कमा लिया था.

32 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार ने जहां अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1991 में फिल्म सौगंध’ से किया था तो वहीं सुनील शेट्टी का हिंदी सिनेमा में डेब्यू साल 1992 की फिल्म ‘बलवान’ से हुआ था. करियर की शुरुआत में ही दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन पर नजर आए थे. दोनों की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है ‘मोहरा’. ये बेहतरीन फिल्म 32 साल पहले यानी साल 1994 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: 10 साल की उम्र में NSD में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान, पंकज कपूर का खुलासा

बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बड़ा धमाका

मोहरा में अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर अमर सक्सेना का किरदार निभाया था. वहीं सुनील शेट्टी विशाल अग्निहोत्री के रोल में थे. जबकि मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन लीड एक्ट्रेस थीं. नसीरुद्दीन शाह ने मिस्टर जिंदल नाम का निगेटिव रोल प्ले किया था. इसका हिस्सा सदाशिव अमरापुरकर, परेश रावल, कुलभूषण खरबंदा और रजा मुराद भी थे.

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की जोड़ी ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, 596% का मुनाफा, ब्लॉकबस्टर निकली फिल्म

राजीव राय के डायरेक्शन में बनी ये एक एक्शन रोमांटिक फिल्म थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3.75 करोड़ रुपये के बट में बनी मोहरा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.02 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 22.65 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग हासिल किया था. मोहरा ने टोटल 596 परसेंट का प्रॉफिट कमाया था. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक ये 1994 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6 करोड़ का बजट और 126% का प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म ने चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 1 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

कब रिलीज होगी ‘वेलक टू द’ जंगल’?

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय और सुनील के साथ रवीना टंडन, राजपाल यादव, परेश रावल, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज सहित 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आने वाले हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment