लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंतरिक्ष से चमकी पृथ्वी की खूबसूरती:आर्टेमिस Ii के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा, दिल छूने वाली तस्वीरें – Artemis Ii’s Moon-bound Astronauts Capture Earth’s Brilliant Blue Beauty As They Leave It Behind

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अमेरिका के नासा का बड़ा मिशन आर्टेमिस II इन दिनों इतिहास रच रहा है। करीब 50 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जा रहे इस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।




Trending Videos

आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा

Artemis II's moon-bound astronauts capture Earth's brilliant blue beauty as they leave it behind

आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा
– फोटो : X @NASA


इस मिशन के कमांडर रीड वाइजमैन ने जो पहली तस्वीर ली, उसमें पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा कैप्सूल की खिड़की से नजर आता है। दूसरी तस्वीर में पूरी पृथ्वी दिखाई देती है, जिसमें नीले महासागर, सफेद बादलों की लहरें और यहां तक कि हरे रंग की ऑरोरा (उत्तरी रोशनी) भी चमकती दिख रही है। नासा के मुताबिक, ये नजारा अंतरिक्ष से बेहद शानदार और भावुक कर देने वाला था।


पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II

Artemis II's moon-bound astronauts capture Earth's brilliant blue beauty as they leave it behind

पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II
– फोटो : X @NASA


नासा की अधिकारी लाकीशा हॉकिन्स ने कहा कि यह सोचकर ही रोमांच होता है कि इस तस्वीर में हमारे चार अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर पूरी मानवता दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि मिशन पूरी तरह से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह टीम पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच चुकी है और तेजी से चांद की ओर बढ़ रही है। अभी उन्हें करीब 2.4 लाख किलोमीटर और सफर तय करना है और वे सोमवार तक चांद के पास पहुंच जाएंगे।


पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन और आधे पर रात

Artemis II's moon-bound astronauts capture Earth's brilliant blue beauty as they leave it behind

पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन और आधे पर रात
– फोटो : X @NASA


इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ये लोग अपने ओरियन कैप्सूल में चांद के चारों ओर घूमकर वापस पृथ्वी की ओर लौटेंगे। खास बात यह है कि वे चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि एक यू-टर्न लेकर सीधे वापस आएंगे। 


दिन ही नहीं रात में भी चमकती है पृथ्वी

Artemis II's moon-bound astronauts capture Earth's brilliant blue beauty as they leave it behind

दिन ही नहीं रात में भी चमकती है पृथ्वी
– फोटो : X @n


कमांडर वाइजमैन ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनके कैप्सूल की खिड़की से पूरी पृथ्वी नजर आई, तो वह पल इतना अद्भुत था कि चारों अंतरिक्ष यात्री कुछ देर के लिए चुप हो गए। उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से एक था।

आर्टेमिस II के ओरियन कैप्सूल की खिड़की पर पृथ्वी

54 साल बाद चांद की ओर मानवता की उड़ान

बता दें कि, करीब 50 साल बाद इंसान फिर से चांद की तरफ जा रहा है। नासा के आर्टेमिस-II मिशन की सफल लॉन्चिंग हो गई है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री, रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन, ओरियन कैप्सूल में बैठकर जा रहे हैं। आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार (2 अप्रैल 2026) सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ।यह 10 दिन की यात्रा अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से करीब 4.06 लाख किलोमीटर दूर तक ले जाएगी, जो अब तक की सबसे लंबी मानव अंतरिक्ष यात्रा मानी जा रही है। इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद के करीब तक जाएंगे, लेकिन वहां उतरेंगे नहीं। यह एक परीक्षण मिशन है, जिसका उद्देश्य भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए जरूरी तकनीक और क्षमताओं को परखना है। पूरा मिशन करीब 10 दिनों में पूरा होगा और अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटेंगे।

 

संबंधित वीडियो


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ा दी महिंद्रा थार:मां से कहा- ‘थार लेने का यही फायदा है’, भड़के लोग – Up Man Drives Mahindra Thar On Footpath To Skip Traffic; Internet Slams Driver For Lack Of Civic Sense

श्रीलंका:’संकट में साथ खड़ा रहेगा भारत’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के संबंधों पर क्या-क्या कहा? – India Will Always Stand Firmly With Sri Lanka In Times Of Crisis: Rajnath Singh

सीआरपीएफ कमांडेंट 3000 किमी दूर अटैच:बताया खुली गिरफ्तारी, राष्ट्रपति से की डीआईजी विजिलेंस की शिकायत – Crpf Commandant Attached 3,000 Km Away, Calls It ‘open Arrest’; Complains Against Dig Vigilance To President

धुरंधर:रणवीर सिंह की फिल्म पर तिग्मांशु धूलिया ने साधा निशाना; कहानी पर सवाल उठाते हुए जानिए क्या बोले? – Filmmaker Tigmanshu Dhulia Criticises Ranveer Singh Aditya Dhar Movie Dhurandhar Story

महाराष्ट्र:डिजिटल आईकार्ड में न अफसर का ओहदा, न एक्सपायरी डेट; इसी चूक से खुली पकड़े गए संदिग्धों की पोल – Fake Pmo Id Card Exposes Armed Suspects At Mumbai Jio World Plaza Ahead Of Pm Modi Event

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला:लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस; किराये की व्यवस्था में भी बदलाव – Major Decision Following Satya Niketan Incident Pg Policy To Be Implemented Soon

Leave a Comment