आज, 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इस खास दिन को योग के जरिए सेलिब्रेट कर रहे हैं. सितारों ने योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फिटनेस और हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए सेलेब्स अपने फैंस को भी योग अपनाने का मैसेज दे रहे हैं.
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने इंटरनेशन योगा डे पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो योग करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्थिरता, संतुलन, शक्ति.’

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने भी योग करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो लोगों को योग के लिए जागरूक करते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि मां की डांट के बाद उन्होंने योग करना शुरू किया था, जिसके बाद ये उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया.
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी इंटरनेशनल योगा डे. योग केवल वजन कम करने के लिए ही नहीं है, बल्कि इसके कई और भी फायदे हैं. ये शायद एकमात्र ऐसी एक्सरसाइज है जिसमें आपके मन और शरीर का पूरी तरह से संतुलन होना जरूरी होता है. अगर आपने अभी तक शुरू नहीं किया है, तो आज ही इसकी शुरुआत करें.’
ये भी पढ़ेंः टीवी से शुरू हुआ था सलमान खान की ऑन स्क्रीन मां रीमा लागू का करियर, एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी बैंक की नौकरी
अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग करने के फायदे बताते नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाए. योग सिर्फ़ शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, ये मन को शांत और विचारों को स्पष्ट भी करता है. रोज़ कुछ मिनट योग के लिए निकालिए, गहरी सांस लीजिए, मुस्कुराइए और जीवन को संतुलन के साथ जीने की कोशिश कीजिए.’
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘हर ठहराव में योग है, हर ठहराव में ओम है.’

ये भी पढ़ेंः जब अक्षय कुमार ने नई एक्ट्रेस संग बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, फिल्म ने कमाया था 348 परसेंट प्रॉफिट
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, ‘योग कई सालों से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है. ये सिर्फ एक वर्कआउट नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने, मन को शांत करने और जीवन में संतुलन पाने का एक जरिया है. योग मुझे हर दिन कुछ नया सिखाता है, और इसके लिए मैं बेहद आभारी हूं.आप सभी को इंटरनेशनल योगा डे की शुभकामनाएं.’
भाग्यश्री
भाग्यश्री ने भी योगा डे पर योग करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बढ़ती उम्र को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन एक्टिव और मजबूत बने रहना ऐसी चीज है जिस पर हम हर दिन काम कर सकते हैं. इस चैलेंज को जरूर आजमाएं.’


