लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Who Is Dilshan Madushanka: कौन हैं दिल्ली के खिलाफ IPL में डेब्यू करने वाले दिलशान मदुशंका? तूफानी रफ्तार से बरपाया कहर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिलशान मदुशंका ने मंगलवार को IPL डेब्यू किया. उन्होंने अपने ही हमवतन पथुम निसांका के रूप में पहला IPL विकेट हासिल किया. मदुशंका ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने 2023 में भारत के खिलाफ एक मैच में 5 विकेट लिए थे, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट भी शामिल था.

दिलशान मदुशंका को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में नहीं खरीदा था, बल्कि वह तो रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल किए गए थे. वह ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर 75 लाख रुपये की धनराशि के साथ SRH में शामिल हुए थे. इससे पहले इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था. 2024 में MI ने उन्हें 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन तब वह चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे.

दिलशान मदुशंका के बारे में

दिलशान मदुशंका (Lokumarakkalage Dilshan Madushanka) का जन्म 18 जनवरी, 2000 को श्रीलंका के हम्बनटोटा शहर में हुआ था. लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मदुशंका ने 2022 में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

मदुशंका ने 2022 में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. 10 जनवरी, 2023 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया, उनका पहला मैच टीम इंडिया के खिलाफ था. इसमें उन्होंने एक विकेट लिया. हालांकि उनका अभी तक का सबसे अच्छा स्पेल भारत के खिलाफ ही है.

यह भी पढ़ें- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें कौन-कौन है प्लेऑफ का दावेदार

 

भारत के खिलाफ है बेस्ट स्पेल

दिलशान मदुशंका ने 28 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें एक बार फाइव विकेट हॉल किया है. उनका ये स्पेल भारत के खिलाफ था. 2 नवंबर, 2023 को वानखेड़े में खेले गए इस मैच में उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट किया था.

क्रिकेट करियर

मदुशंका ने अपने करियर में 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 50 और टी20 में 20 विकेट लिए हैं. आईपीएल के आलावा दिलशान मदुशंका पाकिस्तान सुपर लीग, इंटरनेशनल लीग टी20 और लंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं.

मदुशंका ने 17 फर्स्ट क्लास मैचों में 47 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए के 50 मैचों में उनके नाम 92 विकेट हैं. लीग और इंटरनेशनल को मिलाकर उन्होंने कुल 64 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 62 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने 135 रन ठोककर की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 1 या 2 नहीं इतनी रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

मंगलवार को उनके IPL डेब्यू मैच की बात करें तो वह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. गेंदबाजी में ट्रेविस हेड की जगह दिलशान मदुशंका को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बुलाया गया, और इस तरह उनका डेब्यू हुआ.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment