लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

White House Firing: ‘बॉलरूम होता तो…’, व्हाइट हाउस फायरिंग मामले पर ट्रंप का रिएक्शन, किसे ठहराया जिम्मेदार?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक डिनर कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में वॉशिंगटन डीसी के होटल हिल्टन में पहुंचे थे. इसी दौरान एक शख्स ने सिक्योरिटी पाइंट के पास फायरिंग कर दी. इससे पूरे कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने की बॉलरूम बनाने की मांग 

अब इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रूथ पर लिखा कि कल रात जो हुआ, ठीक उसी वजह से हमारी महान सेना, सीक्रेट सर्विस, लॉ इन्फोर्समेंट और अलग-अलग कारणों से पिछले 150 सालों से मांग करते रहे हैं, कि व्हाइट हाउस परिसर में एक बड़ा, सुरक्षित और महफूज बॉलरूम बनाया जाए. 

ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में अभी जो मिलिट्री टॉप सीक्रेट बॉलरूम बन रहा है, अगर वो होता तो यह घटना कभी नहीं होती. इसे जल्दी हो सके, बनाया जाना चाहिए. 

इसमें सुरक्षा के हाईलेवल फीचर मौजूद

ट्रंप ने बॉल रूम की मांग करते हुए कहा कि यह सुंदर होने के साथ-साथ सुरक्षा के हाईलेवल फीचर इसमें मौजूद हैं. इसके ऊपर कोई कमरे नहीं है. जहां से सुरक्षित लोग अंदर घुस सकें. यह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारत व्हाइट हाउस के दरवाजों के अंदर स्थित है. 

ट्रंप ने कहा कि बॉलरूम को लेकर एक मुकदमा एक महिला ने दायर किया है, यह अपने कुत्ते को टहला रही थी. इसके पास ऐसा कोई मुकदमा दायर करने का कोई अधिकार नहीं है. उसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए. साथ ही इसके निर्माण में किसी भी तरह की बाधा नहीं डालना चाहिए. यह बॉलरूम बजट के अंदर है. जल्द तैयार होगा. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद. 

हमले के तुरंत बाद एक्टिव हुई सीक्रेट सर्विस
सीक्रेट सर्विस ने मोर्चा संभाला. यहां सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति को होटल हिल्टन से सुरक्षित बाहर निकालकर हाई सिक्योरिटी कार में ले गए. जहां उन्हें व्हाइट हाउस पहुंचाया गया. इस हमले के दौरान अमेरिका की प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य नेता और अधिकारी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं. इस हमले में एक अधिकारी को गोली लगने की खबर है. 

यह भी पढ़ें : अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, गुवाहाटी हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की हो गई मौत? मशहद में लगी पेंटिंग ने मचाई हलचल

पाकिस्तान को दो हफ्तों में लगा 200 अरब का झटका, अमेरिका-ईरान की सुलह कराने की कोशिश के बीच शहबाज के उड़े होश!

ट्रंप की सुरक्षा में तैनात अमेरिका की ‘धुरंधर’ सीक्रेट सर्विस, कितनी खतरनाक CAT? जानें कैसे करती है काम

‘अमेरिका जल्द इस जंग में जीतेगा…’ राष्ट्रपति ट्रंप के दावे ने बढ़ाई फिर से हलचल; नाटो और चीन पर क्या बोले? रूस ईरान का डेलीगेशन

‘मैं ऐसे इंसान के गुनाहों से अपने हाथ रंगने…’, व्हाइट हाउस गोलीबारी कांड के आरोपी ने बताया क्या था मकसद?

US Firing: व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में जिस शूटर ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, उसकी पहली फोटो आई सामने

Leave a Comment