लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Whatsapp Username Row:जवाब देने के लिए मेटा को मिली मोहलत, फिलहाल भारत में सुविधा नहीं; कंपनी और क्या बोली? – Whatsapp Username Row Meta Gets More Time For Reply It Min Feature Currently Not In India Hindi News Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए सरकार ने तीन दिनों का और समय दे दिया है। व्हाट्सएप ने खुद इसके लिए अतिरिक्त समय मांगा था। शुक्रवार को जवाब देने की आखिरी तारीख थी। साथ ही कंपनी ने सरकार को भरोसा दिया है कि जब तक बातचीत पूरी नहीं हो जाती, वह भारत में इस फीचर को रोल आउट नहीं करेगी।

व्हाट्सएप को सरकार ने क्या निर्देश दिए?


पिछले बुधवार को केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को नोटिस जारी कर इस फीचर पर सवाल उठाए थे। सरकार को चिंता है कि बिना फोन नंबर शेयर किए बात करने वाले इस फीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और धोखाधड़ी के मामले बढ़ सकते हैं। सरकार ने इस पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार को मेटा की एक टीम ने आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।


मेटा को भेजे गए नोटिस में सरकार ने क्या कहा?

सोमवार को सरकार ने नोटिस में मेटा को याद दिलाया कि वह आईटी एक्ट के तहत जिम्मेदार है। इस पूरे विवाद पर जब व्हाट्सएप को ईमेल भेजकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो पिछले हफ्ते व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा था कि यह फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है। धोखाधड़ी रोकने के लिए इसमें कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नामी हस्तियों और सरकारी संस्थाओं के यूजरनेम सुरक्षित रखे गए हैं।

टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस?

आईटी मंत्रालय ने इस मामले में टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजकर पूछा है कि वे धोखाधड़ी से कैसे निपट रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने हाल में इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बाल यौन शोषण सामग्री को लेकर मेटा को और पायरेसी को लेकर टेलीग्राम को भी कड़ा नोटिस जारी किया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज के दिन:युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा – 27 August 2026 Major Event

बैंकिंग में डिजिटल फ्रॉड रोकने की तैयारी:जल्द लागू होगा नया तंत्र, धोखाधड़ी की होगी पहचान; कैसे करेगा काम? – Banking Digital Fraud Ai Model Digital Payments Intelligence Platform

सर्वे:दूसरी छमाही में रियल एस्टेट-आईटी में बंपर नौकरियों के आसार, एफएमसीजी दूसरे स्थान पर; कहां ज्यादा मौका? – Survey Second Half Real Estate It Bumper Jobs Fmcg Second Place

बिल गेट्स की चेतावनी:एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां – Bill-gates-ai-threat-jobs-human-life-global-regulation-china-xi-jinping

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

Leave a Comment