लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:तृणमूल कांग्रेस में बढ़ी कलह, अब Mla कुणाल घोष ने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर लगाए गंभीर आरोप – ‘completely Destroyed It’: Kunal Ghosh Slams Sudip Bandhopadhyay Over Bjp Meet

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच पार्टी विधायक कुणाल घोष ने वरिष्ठ नेता और सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर तीखा हमला बोला है। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने पार्टी संगठन को कमजोर कर दिया है और अब भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पहल: अब बाहर सुलझेगा दो महिला अधिकारियों का पुराना मुकदमा, पूर्व जज संभालेंगे जिम्मा

‘सुदीप बंद्योपाध्याय ने ममता बनर्जी के साथ विश्वासघात किया’

रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कुणाल घोष ने कहा कि उन्हें टीएमसी नेतृत्व, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी की कार्यसमिति द्वारा उत्तर कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाए जाने की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि सुदीप बंद्योपाध्याय ने संगठन को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया है। घोष का आरोप है कि अन्याय के कारण कई सक्रिय टीएमसी नेताओं को पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जाना पड़ा।

बगावत करने वाले सांसदों पर भी निशाना

कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी के भीतर जो घटनाक्रम चल रहा है, वह टीएमसी के अंदर गहरे राजनीतिक संकट का संकेत है। उन्होंने पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों पर भी निशाना साधा। घोष ने सवाल उठाया कि जो सांसद टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं, वे अपनी सीटों से इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं और भाजपा विरोधी मतदाताओं ने उन्हें वोट देकर संसद भेजा था। ऐसे में यदि वे पार्टी छोड़ रहे हैं, तो यह सिर्फ टीएमसी ही नहीं बल्कि मतदाताओं के साथ भी विश्वासघात है। घोष ने इसे राजनीतिक नैतिकता की कमी बताया।

सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से मिलेगा सांसदों का गुट

गौरतलब है कि टीएमसी इस समय बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। पार्टी से निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायक बगावत कर चुके हैं। वहीं लोकसभा में काकोली घोष दस्तिदार के नेतृत्व में 20 सांसदों ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके अलावा राज्यसभा के तीन सांसद- सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश बराइक, अपनी सदस्यता और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे चुके हैं। इस बीच बागी गुट, जो खुद को ‘असली टीएमसी’ बता रहा है, सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेगा। बागी सांसद लोकसभा में अपने लिए अलग बैठने की व्यवस्था की मांग करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के बाद महाराष्ट्र में ‘खेला’: उद्धव ठाकरे ने क्यों बुलाई आपातकालीन बैठक? समझें सियासी मायने

हस्ताक्षर जालसाजी मामले में CID के समक्ष पेश हुए कुणाल घोष

उधर, एक अन्य मामले में कुणाल घोष रविवार को कोलकाता स्थित भवानी भवन मुख्यालय पहुंचे, जहां कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच कर रही सीआईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था और इस बार संभवतः कुछ अतिरिक्त सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करते रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अनाधिकारिक वनडे:भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी – India A Women Vs Australia A Women 1st Unofficial Odi Match Highlights Scorecard Key Moments

यूपी पुलिस का कारनामा:डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन – Up 112 Police Personnel Seen Stealing Diesel In Bareilly Two Suspended

यूपी:प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल – Up: 7,600 Home Guards Will Be Recruited In The State, But Even After The Recruitment Of 41,424 Home Guards, V

जोधपुर:अग्निवीर भर्ती रैली में 90 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे, एक अक्टूबर से सीकर में अगली रैली – More Than 90 Percent Of Candidates Participated In The Agniveer (male) Army Recruitment Rally

क्या ट्रंप बदल देंगे एआई का नाम?:तीन विकल्पों पर शुरू किया पोल; जानें लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया – Will Trump Rename Ai? Poll Launched With Three Options; Find Out Which Name People Preferred

एशियाड में भारत का कार्यक्रम:निशानेबाजी में आ सकते हैं पदक, सुचिका की नजरें फाइनल पर; तैराकी-वुशु में भी आशा – India’s Schedule At Asian Games 21st September 2026 Shooting Mma Badminton Swimming Hockey Table Tennis

Leave a Comment