लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:उत्तर 24 परगना में Vvpat पर्चियां मिलने से हड़कंप, नोआपाड़ा सीट पर गहराया विवाद; Deo ने दी सफाई – West Bengal: Vvpat Slips Found In North 24 Parganas Sparks Uproar, Controversy Deepens Over Naupara Seat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में विधानसभा चुनाव 2026 के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। नोआपाड़ा विधानसभा सीट से जुड़ा यह मामला मतदान के बाद और मतगणना से ठीक एक दिन पहले सामने आया, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। माध्यमग्राम विधानसभा के अंतर्गत इच्छापुर निलगंज पंचायत के सुभाषनगर इलाके में बूथ नंबर 29 के वीवीपैट की पर्चियां कथित तौर पर फेंकी हुई मिलीं। ये पर्चियां अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों से जुड़ी बताई जा रही हैं।

 

सीपीआईएम उम्मीदवार मौके पर पहुंची

इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपीआई(एम) की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी मौके पर पहुंचीं। पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के त्रिणांकुर भट्टाचार्य और भाजपा के अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। गार्गी चटर्जी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग नहीं बल्कि ‘निर्यातन (दमनकारी) आयोग’ बन गया है। उनके मुताबिक, मौके पर मिली पर्चियों में सबसे ज्यादा उनके नाम की पर्चियां हैं, कुछ भाजपा की हैं और 2-3 पर्चियां टीएमसी उम्मीदवार की भी हैं।

 

‘हमारी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा चुनाव आयोग’

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इन पर्चियों को देखा और तुरंत उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को फोन किया, लेकिन उनका आरोप है कि आयोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। गार्गी चटर्जी ने साफ कहा कि जब तक ईवीएम मशीनों की पूरी जांच नहीं होती, तब तक मतगणना शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में चुनाव के नतीजों को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है। अब इस मामले ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीवीपैट की पर्ची मिलने पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया 

नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वीवीपैट की पर्ची सड़क पर मिलने की खबरों पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘स्ट्रांग रूम में बहुत कड़ी सुरक्षा है। आज जो घटना घटी, नोआपाड़ा से वीवीपीएटी पर्ची मध्यग्राम में मिलीं, वे वहां कैसे पहुंचीं? हमें सूचना मिली थी कि बीडीओ और पुलिस उन्हें ले जा रहे थे, और हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, जिसके बाद स्थिति सामने आई।’

मॉक पोलिंग की हैं वीवीपैट की पर्चियां- डीईओ

अब इस मामले में उत्तर 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, ‘जांच करने पर पता चला है कि दिखाए गए वीवीपैट की पर्चियां मतदान से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं और मतदान के दिन हुए वास्तविक मतदान से इनका कोई संबंध नहीं है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।’


अन्य वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़:मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों? – Bangladesh Durga Puja Temple Idols Vandalised

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज:शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी – Ind Vs Wi: West Indies Chase Down 352 Against India For Record Odi Win

दिल्ली:इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज नागरिक मार्च, एसआईआर के विरोध में जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता-छात्र संगठन – Citizen’s March From India Gate To Jantar Mantar Today

तीन दिन की छुट्टी:हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल – Three-day Holiday: Traffic Jams From Himachal To Uttarakhand

पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध:राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा – India Summons Pak Cda To Protest Islamabad’s ‘facilitation’ Of Illegal Cross-border Infiltration

2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?:शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज – Trinamool Questions Authenticity Of Report On Mamata Banerjee’s 2021 Injury Claim

Leave a Comment