लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather Updates:मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी – Weather Updates Monsoon Gathers Momentum Storms Likely From North To South Imd Alert Rain Thunderstorms

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों और पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान कहर बरपा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है और ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन राज्यों में अगले चार-पांच दिन गर्मी का सितम जारी रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग दर्रा समेत पांगी की ऊंची चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। कुल्लू और चंबा जिलों के निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश तथा अंधड़ चला। हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि, ऊना 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के कंडी इलाके में रविवार देर रात अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई और कई इलाके पानी में डूब गए और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुए। हालांकि, गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। कश्मीर घाटी में सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद बादल छाए और देखते ही देखते तूफानी बारिश शुरू हो गई, जिसमें कई घरों की छतों के टिन उड़ गए। श्रीनगर समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों और मेघालय में अत्यधिक बारिश हुई। ओडिशा, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और त्रिपुरा में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में 40-81 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान ने कहर बरपाया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ी और लू जैसे हालात रहे। उधर, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश के दौरान बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा खूंटी जिले में 4 मौतें दर्ज की गई, जबकि रामगढ़ में दो और लोहरदगा, देवघर, जामतारा, साहिबगंज और गिरिडीह जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

राजस्थान में धूल भरी आंधी का अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान सहित राज्य के कई इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर इनकी गति 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी है। धूल भरी आंधी की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले क्षेत्रों से दूर रहने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार मध्य भारत की ओर बढ़ा

दो हफ्ते तक धीमी चाल से चलने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और मध्य भारत की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है। आईएमडी के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की है कि मानसून अब पूरी ताकत के साथ देश के मध्यवर्ती क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इस नए संवेग से खरीफ की फसलों की बुआई में तेजी आएगी और उत्तर-मध्य भारत को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मानसून अब महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों को कवर कर लिया है, साथ ही कर्नाटक के बाकी बचे इलाकों में भी पहुंच गया है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के बाकी हिस्सों, तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हैं।

यूपी से तेलंगाना तक गर्मी में झुलसे

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जहां देश का सर्वाधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं महाराष्ट्र के वर्धा में भी पारा 43 डिग्री पर रहा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के दतिया, तेलंगाना के अदिलाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती और उत्तर प्रदेश के बहराईच, कानपुर, फुरसतगंज, वांदा, वाराणसी और उरई में भी अधिकतम तापमान 42.2 से 41.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:भाजपा ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची जारी की, दिलीप पटेल बने अवध क्षेत्र के प्रभारी; देखिए लिस्ट – Up: Bjp Releases List Of Regional And Wing In-charges; Dilip Patel Appointed In-charge Of Awadh Region.

सिद्धिविनायक चढ़ावा मामला:फडणवीस का अधिकारियों को आदेश- पांच साल के रिकॉर्ड की जांच करें; क्या है पूरा विवाद? – Siddhivinayak Donation Row: Fadnavis Orders Probe Into Temple Records Of Last Five Years

कौन था सबसे कठोर सजा पाने वाला स्वतंत्रता सेनानी?:जवाब पर केरल में मचा सियासी बवाल, मंत्री ने तलब की रिपोर्ट – Uproar Kerala School After Savarkar Described As Freedom Fighter Who Received Harshest Punishment Seeks Report

Up:बेटी का मायका ही बन गया मौत की वजह… या सच कुछ और, दामाद ने सास का कत्ल कर भूसे में जलाई लाश; पूरी कहानी – Son-in-law Murders Mother-in-law, Burns Body In Straw In Pilibhit

Mp:’मैं समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, मुझे नहीं जीना’, वीडियो वायरल होते ही किसान ने पी लिया कीटनाशक – “garland Of Shoes” Became The Cause Of Death, 45 Days Later The Viral Video Took His Life

15 August Fraud Alert:एक गलती और इस 15 अगस्त स्कैमर्स खाली कर देंगे आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें – 15th Aug Fraud Alert: How To Avoid Fraud During Independence Day

Leave a Comment