लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Watch: संजीव गोयनका ने पंजाब के स्टार प्रियांश आर्या को बुलाकर सबको किया हैरान, वीडियो हुआ वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीते रविवार पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हाई-स्कोरिंग मैच हुआ. मुकाबले की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 454 रन बने, जिसके अंत में पंजाब ने 54 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पंजाब की जीत के हीरो प्रियांश आर्या रहे, जिन्होंने 37 गेंद में 93 रनों की यादगार पारी खेली. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. प्रियांश इतने गजब के टच में दिखे कि LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका भी खुद को प्रियांश की तारीफ करने से नहीं रोक पाए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चला है, जिसमें एक तरफ ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह और प्रीति जिंटा बात कर रहे हैं. दूसरी ओर संजीव गोयनका ने प्रियांश आर्या को अपने पास बुलाया और उनसे बात करने लगे. संजीव गोयनका के हाव-भाव देखकर लगा जैसे वो भी प्रियांश आर्या की 37 गेंद में 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी के फैन हो गए हैं. इस वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है.

कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फैन

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह इस सीजन ओपनिंग में तबाही मचा रहे हैं. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में प्रभसिमरन जल्दी आउट हो गए थे. मगर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए उन्हें पंजाब के लिए ‘मैच विनर’ कहा था. प्रियांश और प्रभसिमरन, दोनों IPL 2026 में अब तक 211 रन बना चुके हैं.

गजब की फॉर्म में पंजाब

पंजाब किंग्स बहुत जबरदस्त ले पकड़ चुकी है. IPL 2026 में यह अकेली टीम है, जो अब तक अजेय रही है. पंजाब के 11 अंक हैं और काफी समय से टेबल टॉपर बनी हुई है. IPL 2026 की उपविजेता टीम पंजाब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जाने के बहुत करीब पहुंच चुकी है. उसे टॉप-2 के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा को क्या हुआ है? MI की प्लेइंग इलेवन से क्यों गायब ‘हिटमैन’? क्या है वापसी पर ताजा अपडेट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment