लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uttarakhand Samwad 2026:‘इंटरनेट की होड़ में उलझे पैरेंट्स’, संवाद के मंच पर समय रैना पर क्या बोले प्रवीन? – Amar Ujala Uttarakhand Samwad 2026: Rj Praveen Actor Content Creator Sakshi Kesarwani Aka Sukku Attend Samwad

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

24 जून को अमर उजाला के वैचारिक कार्यक्रम संवाद का आयोजन देहरादून में किया गया है। इस दौरान उत्तराखंड के विकास से लेकर देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा जारी है। ‘सतत विकास’ की थीम पर किए गए इस खास आयोजन में खेल, राजनीति, अध्यात्म और मनोरंजन से जुड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई हैं।

इस मौके पर आरजे प्रवीन, राघव और अंकुर ने भी संवाद में शिरकत कर करके कई दिलचस्प बातें साझा कीं।


आप लोगों का मूड बदल देते हैं। जब अपना मूड खराब होता है तो कैसे बेहतर बनाते हैं? 


प्रवीन: जब आप क्रिएटिव लोगाें से घिरे होते हैं तो आपका मूड कभी ऑफ ही नहीं होता। इस फील्ड में खुशमिजाज लोग ही मिलते हैं। हमारे अंदर एंटरटेनमेंट के लिए कीड़ा हमेशा से था। सोशल मीडिया हमारे लिए काफी कुछ नया लेकर आया। अब हम वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं।

आपकी यात्रा को देखते हुए नए क्रिएटर्स को क्या कहना चाहेंगे?


प्रवीन: सबसे जरूरी है कि आप कंटेंट ऐसा लेकर आओ जो रिलेटेबल हो। यही सबसे जरूरी है। दूसरा आज कल वाइब बहुत जरूरी हो गई है। अगर वाइब नहीं मिल रही तो लोग नहीं रुकते। नए कंटेंट क्रिएटर्स से इतना कहूंगा कि आप ओरिजिनल रहिए और सिर्फ पैसे कमाने के लिए यह काम मत करिए। लोगों से फीडबैक भी लेते रहें। ऐसा ना हो कि आपका कंटेंट सिर्फ आपके लिए ही फनी है।

ट्रेंड फाॅलो करना सही है या खुद पर भरोसा करना?


राघव: आप अगर खुद पर भरोसा ही नहीं कर सकते तो ट्रेंड फाॅलो करने का भी कोई फायदा नहीं। तो खुद पर भरोसा रखना सबसे पहले जरूरी है। बाकी आप ट्रेंड फॉलो करिए और उसमें कुछ नया जोड़ते रहिए।

रियल और ऑथेंटिक कंटेंट कैसा होना चाहिए? जो अच्छी जानकारी भी दे जाए।

अंकुर: जाे कुछ भी आपने कॉपी नहीं किया बस वहीं रियल कंटेंट है। आप अगर कुछ ऑब्जर्व करके उसे कंटेंट बना रहे हो और वो दूसरे से अलग हैं तो ही काम का है। थोड़ा बहुत मिर्च-मसाला लगाना भी ठीक है कंटेंट के लिए।

 

आज कल बच्चों से भी गलत तरह की रील बनवाई जा रही है। आपको क्या यह सही लगता है? 


प्रवीन: ये बात यहां मौजूद किसी को सही नहीं लगेगी पर इंटरनेट की होड़ में यह चल रहा है। मां बाप पागल हो गए हैं कि किसी का बच्चा ये कर रहा है तो मेरा भी करे। पर वो यह नहीं समझ पा रहे कि इसका मनोवैज्ञानिक असर बच्चों पर कितना बुरा हाेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कनाडा:भारतीय मूल के पांच लोग गिरफ्तार; जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Canada 5 Indians Arrested Extortion Arson Lawrence Bishnoi Gang Link

खबरों के खिलाड़ी:यूपी में राज्यसभा चुनाव बना ‘शक्ति प्रदर्शन’, अखिलेश के किस ‘मास्टर स्ट्रोक’ से गरमाई सियासत – Khabaron Ke Khiladi Rajya Sabha Election 2026 Up Samajwadi Party Vs Bjp Akhilesh Yadav Expert Analyse

बंगाल:’पूर्व सीएम के पैर में चोट लगने के दावों की फिर से होगी जांच’, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने क्या किया दावा? – Wset Bengal Nandigram Mamata Banerjee Injury Fake Claims Reprobe Suvendu Adhikari

‘नहीं गिर रहा सर…’:नोएडा की 43वीं मंजिल से कूदने वाले युवक का नया वीडियो, मरने वाला कौन; क्यों दी जान? – New Video Man Who Jumped 43rd Floor Of Noida Supernova Society Who Was He And Why He Did It

रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर भारत सख्त:140 नागरिकों की हुई घर वापसी, 55 को वापस लाने की कोशिश तेज – India Takes Firm Stand Recruitment Indians In Russian Army 140 Citizens Returned Efforts Bring Back 55 Others

नोएडा:सेक्टर 94 में युवक ने की आत्महत्या, सुपरनोवा सोसायटी में 43वीं मंजिल से लगाई छलांग; शरीर के हुए टुकड़े – Young Man Commits Suicide In Noida’s Supernova Society

Leave a Comment