लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran War:ईरान पर हमले पर दो हफ्ते की रोक, ट्रंप ने किया सीजफायर का एलान; बोले- शांति समझौते के करीब पहुंचे – Us-iran War: Two-week Moratorium On Attacks On Iran, Trump Announces Ceasefire; We Are Close To Peace Deal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है। ट्रंप ने बताया कि यह एक ‘दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर’ होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। हालांकि इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है, ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना होगा।


Trending Videos

अपने लक्ष्य हासिल कर चुका है अमेरिका- ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिका पहले ही अपने कई सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और अब ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के आधार के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच पुराने विवादों के अधिकतर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अब इन दो हफ्तों में समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो यह पश्चिम एशिया में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

अमेरिका-इस्राइल और ईरान संघर्ष

इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल की तरफ से ईरान पर हमले के साथ हुई थी। जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका-इस्राइल के हमले के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जमकर हमले किए थे, इस दौरान इस्राइल पर भी ईरान ने मिसाइलें दागीं थी।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Divya Dutta Exclusive:कॉलेज में किए प्रैंक से मिला सबक, शाहरुख स्टारर ‘वीर जारा’ ऑफर हुई तो कर बैठीं ऐसी गलती – Divya Dutta Exclusive Interview Actress Talk About Her Pranks And Movie Veer Zaara

India Vs Pakistan:भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज को लेकर पीसीबी पर बरसे ललित मोदी, राजनीतिकरण का लगाया आरोप – Lalit Modi Believes India-pakistan Bilaterals Not Possible Because Of The Politicisation By Pcb

महिला आरक्षण बिल:pm ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव – Pm Modi Clears Delimitation Concerns In South, Assures No State Will Face Injustice

Delhi Assembly:धमकी भरे ईमेल के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी, विधानसभा की किलाबंदी शुरू – Delhi Assembly Speaker Vijender Gupta Gets Z Security After Series Of Bomb Threats

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होना आसान या आएगी मुश्किल?:सरकार और विपक्ष के पास कितना संख्या बल, जानें – Nari Shakti Vandan Bill And Delimitation Bill Nda Vs India Alliance Lok Sabha Power Constitution Amendment

Mamata V Himanta:बंगाल में चढ़ा सियासी पारा; Cm ममता को असम आने का न्योता, हिमंत ने नॉनवेज खाने पर कही ये बात – West Bengal Elections Himanta Biswa Sarma Vs Cm Mamata Banerjee Regarding Ban Non-vegetarian Food

Leave a Comment