लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत की चर्चा चल रही है. अमेरिकी डेलीगेशन सोमवार (20 अप्रैल) को पाकिस्तान पहुंचेगा. मौजूदा जानकारी के मुताबिक यूएस का एक वीवीआई विमान नूर खान एयरबेस पर लैंड कर चुका है. हालांकि ईरान इस बार बातचीत के लिए तैयार नहीं हो रहा है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने संकेत दिए हैं कि उसका यूएस से फिलहाल बात करने का कोई प्लान नहीं है.

दूसरे दौर की बातचीत से ठीक पहले पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया. मुनीर ने ट्रंप से कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी ईरान से बातचीत में दिक्कत की वजह बन रही है. ट्रंप ने मुनीर से कहा कि वे इसको लेकर विचार करेंगे. हालांकि ईरान ने अपनी तरफ से अभी तक दोबारा बातचीत पर मुहर नहीं लगाई है.

दोबारा बातचीत का ईरान का नहीं इरादा

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा, ‘अमेरिका के साथ दूसरे दौर की बातचीत की फिलहाल किसी तरह की योजना नहीं है और अब कब बात होगी, इसको लेकर भी कुछ तय नहीं है.’ 

ईरान से दोबारा बातचीत पर ट्रंप ने क्या कहा 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से बात करते हुए कहा, ‘जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पश्चिम एशिया की ओर रवाना हो रहे हैं. उनकी बैठक मंगलवार सुबह शुरू होगी. यह एक बहुत ही सरल समझौता है, वे इसके अधिकांश बिंदुओं पर सहमत हो गए हैं.’ अमेरिका और ईरान के बीच आठ अप्रैल को हुए दो सप्ताह के सीजफायर समझौते का टाइम 22 अप्रैल को खत्म होगा.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत के दौरान कई मसलों पर सहमति नहीं बन पाई थी. ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और यूरेनियम एनरिचमेंट के मामले पर अड़ा है. 

यह भी पढ़ें : दूसरे दौर की बातचीत से पहले हॉर्मुज को लेकर अड़ा ईरान! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आसिम मुनीर ने क्यों किया फोन?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले…’, मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी

रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

जमींदोज इमारतें, थर-थर कांपते लोग, स्कूल से मॉल तक मची चीख-पुकार… फिलीपींस भूकंप के तबाही वाले VIDEO

China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

Israel Iran War Live Updates: ‘इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी’, मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन

Leave a Comment