लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran Peace Talk: ईरान का ट्रंप को अल्टीमेटम! सिर्फ इन 10 पॉइंट्स पर अमेरिका से होगी बात, कहा- ‘हथियार उठाने का नहीं देंगे मौका’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran Peace Talks in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी. इससे ठीक पहले ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दे डाली है. ईरान ने कहा है कि वे दुश्मनों को दोबारा हथियार उठाने का मौका नहीं देंगे. उसने कहा है कि दस्तावेजों पर तब तक हस्ताक्षर नहीं होंगे, जब तक सीजफायर की गारंटी न मिल जाए. अहम बात यह भी है कि ईरान के उपविदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने बताया है कि बातचीत सिर्फ 10 पॉइंट्स पर ही आधारित होगी.

‘प्रेस टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक तख्त-रवांची ने कहा, ‘ईरान ऐसा सीजफायर नहीं चाहता जो दुश्मन को फिर से हथियार जुटाने और फिर से हमला करने का मौका दे दे. ईरान इस बात पर जोर देता है कि किसी भी समझौते के बाद दोबारा अटैक न हो और इसकी गारंटी मिलनी चाहिए. ईरान के दस पॉइंट्स वाले प्रस्ताव को वार्ता के आधार के रूप में स्वीकार कर लिया गया है. ईरान कूटनीति और बातचीत का समर्थन करता है, लेकिन गलत सूचनाओं पर आधारित वार्ता या किसी भी ऐसी प्रक्रिया को अस्वीकार करता है.’

ईरान ने उठाया लेबनान का मुद्दा

अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिनों के बाद सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन लेबनान के हालात अभी भी ठीक नहीं है. इजरायल उस पर कई बार हमले कर चुका है. ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत में लेबनान को लेकर भी शर्त रखी है. उसका कहना है कि लेबनान को भी सीजफायर डील में शामिल किया जाना चाहिए.

शांति वार्ता से पहले अमेरिका ने इस्लामाबाद क्या-क्या भेजा 

अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले अमेरिकी वायुसेना के गुरुवार (9 अप्रैल) से लेकर अब तक 5 विमान रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस पर लैंड हो चुके हैं. दो विमानों में अमेरिकी सीक्रेट सर्विसेज के अधिकारी और जेडी वेंस के सुरक्षा अधिकारी पहुंचे थे. वहीं बाकी तीन विमानों में जेडी वेंस और सुरक्षा अधिकारियों के काफिले की 10 शेवरलेट सबअर्बन SUV गाड़ियां, तीन हेलीकॉप्टर, जैमिंग इक्विपमेंट्स और अन्य सुरक्षा उपकरण पहुंचे हैं. 

यह भी पढ़ें : क्या ईरान भारतीय जहाजों से भी वसूल रहा पैसा? होर्मुज पार करने के लिए बाकी देश दे रहे 20 लाख डॉलर, विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment