लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us Independence Day:अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, महाजश्न शुरू, कुछ ही देर में ट्रंप करेंगे संबोधित – America250 Celebrations Begin Updates Trump To Address Nation As Us Marks 250 Independence Day

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

08:47 AM, 05-Jul-2026

कार्यक्रम शुरू, अब कुछ ही देर में ट्रंप देंगे भाषण

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के मुख्य समारोह की शुरुआत वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में हो गई है। खराब मौसम के कारण हुई देरी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। ट्रंप के मंच पर आने से पहले सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। गायक क्रिस्टोफर मैकियो ने ‘Ave Maria’ और ली ग्रीनवुड ने ‘God Bless the U.S.A.’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अब कुछ ही देर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

08:44 AM, 05-Jul-2026

मौसम की मार का क्या असर पड़ा?

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के समारोह से पहले वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में मौसम और सुरक्षा व्यवस्था का असर साफ दिखाई दिया। दिन में जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, वहीं बारिश और सुरक्षा कारणों से कराए गए अस्थायी निकासी आदेश के बाद भीड़ काफी कम हो गई। दोबारा प्रवेश के लिए लोगों को फिर से सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन और भव्य आतिशबाजी का इंतजार करते हुए कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।

08:27 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप परिवार और कैबिनेट के साथ वीआईपी मंच पर पहुंचे

अमेरिका की आजादी के 250वें वर्ष के समारोह के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल स्थित वीआईपी मंच पर पहुंचे। यहां उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप मौजूद रहे। बेटी टिफनी ट्रंप, पोती काई ट्रंप और बहू बेटीना ट्रंप भी वीआईपी क्षेत्र में दिखाई दीं। ट्रंप ने कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश, होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन और प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन से भी मुलाकात की। कुछ ही देर में अब वो संबोधित करेंगे।

08:23 AM, 05-Jul-2026

ट्रंप के भाषण से पबले लोग क्यों हुए नाराज?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन से पहले वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में सुरक्षा जांच को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। दोबारा सुरक्षा जांच के कारण लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई लोग नाराज दिखे और कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग ट्रंप को देखने के उत्साह में कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि सभी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

08:15 AM, 05-Jul-2026

राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन कब होगा शुरू?

वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम के कारण हुई देरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल मॉल पहुंचकर समारोह में शामिल होने की पुष्टि की। ट्रंप ने स्थानीय समयानुसार रात 10:16 बजे (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 7:46 बजे) सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मैं यहां हूं।’ 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह हर हाल में भाषण देंगे। आयोजकों के अनुसार, ट्रंप अब स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल खाली कराने के बाद दोबारा प्रवेश लेने वाले सभी लोगों की फिर से सुरक्षा जांच की गई।

08:07 AM, 05-Jul-2026

US Independence Day: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, महाजश्न शुरू, कुछ ही देर में ट्रंप करेंगे संबोधित

अमेरिका अपनी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक जश्न मना रहा है। देश के सभी 50 राज्यों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैन्य प्रदर्शन, म्यूजिक कॉन्सर्ट और देशभक्ति से जुड़े विशेष आयोजन हो रहे हैं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया इस महाउत्सव के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के बाद वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में देश के इतिहास की सबसे भव्य स्वतंत्रता दिवस आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

Leave a Comment