लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Helicopter Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर क्रैश, डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, Video

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

रॉयटर्स के अनुसार, वाशिंगटन डीसी लौटने से पहले जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन जारी करेगा, लेकिन फिलहाल मैं इतना कह सकता हूं कि दोनों पायलट ठीक हैं.’

इससे पहले, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिकी सेना का एक अपाचे गनशिप हेलीकॉप्टर होर्मुज के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि, हेलीकॉप्टर के गिरने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

कैसे हुई घटना? वजह नहीं आई सामने

रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना के बाद दोनों पायलटों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और वे सुरक्षित हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने फिलहाल घटना के कारणों पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल और ईरान फिलहाल तनाव कम करने पर सहमत हो गए हैं और अगले एक सप्ताह तक एक-दूसरे के खिलाफ कोई नई सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे. उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत के बाद ये बयान दिया.

नेतन्याहू को लेकर क्या बोले ट्रंप?

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘नेतन्याहू के साथ बेहद सकारात्मक चर्चा हुई. हालिया घटनाक्रम में इजरायल पर हमला हुआ था, जिसके जवाब में उसने भी कार्रवाई की. दोनों पक्ष अब फिलहाल संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और कुछ समय के लिए एक-दूसरे को छोड़ देने पर सहमत हुए हैं.’

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उनके मुताबिक यह समझौता ऐसा होगा जो किसी भी रूप में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन दिनों में इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

होर्मुज पर क्या बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ने होर्मुज का भी जिक्र किया और कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पूरी तरह खुल जाएगा. ट्रंप ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए अपनाई गई अमेरिकी रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि सैन्य हमलों की तुलना में आर्थिक नाकेबंदी अधिक प्रभावी साबित हुई है. उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका चाहे तो बड़े पैमाने पर बमबारी कर सकता है, लेकिन इससे भारी जान-माल का नुकसान होगा और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ेगी.’

उनके अनुसार, बंदरगाहों पर लगाए गए प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है. यही वजह है कि तेहरान अब समझौते की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार दिखाई दे रहा है.


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान संग शांति प्लान को फेल कर रहे नेतन्याहू, नहीं मान रहे अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप की बात

PoK में शहबाज-मुनीर के खिलाफ बगावत, मुजफ्फराबाद से रावलकोट तक विरोध प्रदर्शन, PAK आर्मी ने दागे गोले-कारतूस

Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर

UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की

भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान

Leave a Comment