लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us Helicopter Crash:शादी के बाद हेलिकॉप्टर में भरी उड़ान, भारतीय मूल के युवक समेत पायलट की मौत; पत्नी बची – Us Helicopter Crash Killed An Indian Origin Man Dave Fiji And Pilot Wife Survived Accident Hours After Wedding

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुए एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के एक युवक और पायलट की मौत हो गई। यह हादसा युवक की शादी के कुछ घंटों बाद ही हुआ। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में नवविवाहिता पत्नी घायल हो गई। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी सामने आई है।

डेल्टा एयर लाइंस में पायलट और अटलांटा निवासी 25 वर्षीय डेव फिजी बीते शुक्रवार को डॉसन काउंटी के डॉसनविल के पास एक पांच सीटों वाले रॉबिन्सन हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए। उनकी पत्नी जेस्नी घायल हो गईं और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: Myanmar: म्यांमार हादसे में 55 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा मकान तबाह; राहत और बचाव कार्य जारी

केरल से एर्नाकुलम से जाकर अमेरिका में बसा था परिवार

परिवार के अनुसार, डेव और जेस्नी ने उसी दिन डॉसनविल के पास स्थित द रिवेरे नाम के कार्यक्रम स्थल पर शादी की थी। समारोह में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डेव के माता-पिता जॉर्ज और फेबा फिजी कई वर्ष पहले केरल के एर्नाकुलम जिले से अमेरिका आकर बस गए थे। जेस्नी का परिवार भी केरल के अलप्पुझा जिले से जुड़ा हुआ है।

बेटे की मौत के बाद पिता जॉर्ज फिजी ने कहा, “वह हमारे लिए बेहद अनमोल बच्चा था, वह भगवान का दिया हुआ उपहार था।” उन्होंने कहा, “हम कह सकते हैं कि यह एक आदर्श शादी थी। हम इससे अधिक कुछ नहीं मांग सकते थे।” हालांकि, इसके बाद परिस्थितियां अचानक बदल गईं।

पिता ने बताया कैसे हुआ हादसा?

पिता ने बताया कि नवविवाहित जोड़े को हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल से निकलकर पीचट्री-डीकाल्ब एयरपोर्ट जाना था। हालांकि, समारोह के अंत तक मौसम खराब हो गया था। जॉर्ज फिजी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे समारोह समाप्त हुआ। इसके बाद कोहरे और बारिश की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई थी। अनुभवी कमर्शियल पायलट डेव ऐसे मौसम में उड़ान को लेकर सहज नहीं थे। उनके पिता ने बताया, “उसने कहा था कि मैं ऐसी दृश्यता में उड़ान नहीं भरूंगा।”

इसके बावजूद हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। बताया गया कि पायलट ने अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने का फैसला किया था। बाद में हेलीकॉप्टर डॉसनविल के दक्षिण-पश्चिम में घने जंगल और पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

पत्नी को मलबे से निकालने में लग गए पांच घंटे

जॉर्ज फिजी ने बताया कि जेस्नी मलबे और गिरे हुए पेड़ों के नीचे करीब पांच घंटे तक फंसी रहीं, जिसके बाद बचाव दल उन्हें निकाल सका। उन्होंने कहा, “उसने बताया कि जब उसे होश आया तो वह मलबे के नीचे थी।” उन्होंने आगे कहा, “उसने देखा कि डेव उसकी छाती पर पड़े हुए थे। वह खुद नर्स है। जब उसने उन्हें छुआ और आवाज लगाई तो पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।”

ये भी पढ़ें: अब क्या चाहते हैं ट्रंप?: माउंट रशमोर में जगह पाने की चाह, अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर की एआई से बनी तस्वीर

जेस्नी को कई जगह चोटें लगी हैं। हालांकि, डेव की मौत से वह गहरे सदमे में हैं। डॉसन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार देर रात एक संभावित हेलिकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिली थी। बाद में संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने पुष्टि की कि रात करीब 10:30 बजे डॉसनविल के पास एक रॉबिन्सन आर66 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें तीन लोग सवार थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fifa Final Live Streaming:फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच? – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Argentina Final Live Streaming Where To Watch Football Match Online Free

Odi World Cup 2027:आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध? – Iccs Revamped Odi World Cup Format Comes Under Intense Criticism From Associates, Wca Know Details

अतुल हत्याकांड:’दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी’, मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड – Meerut Snake Murder Atul Case Damini Might Get Me Killed Living With Her Is A Compulsion He Told His Mother

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा – Aamir Khan Niece And Actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike And Forcibly Taken To Hospital

Minister Kailash Vijayvargiya Stated That There Are Other Issues In The Country That Could Be Discussed – Indore News

Fifa:स्पेन के शाही परिवार पर चढ़ा विश्व कप का खुमार, फाइनल में रहेगी मौजूदगी; तस्वीरों में देखें रॉयल अंदाज – Spain Vs Argentina: Spanish Royal Family To Attend Fifa World Cup 2026 Final Match In Us Photos

Leave a Comment