लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us में भीषण गर्मी का कहर:उमस और बढ़ाएगी परेशानी; कई बड़े शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार – Heat Wave, High Humidity Will Blast Much Of Us This Week, Weather Service Says

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के बड़े हिस्से में इस सप्ताह भीषण गर्मी और तेज उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) से पहले देश के कई राज्यों में लंबे समय तक गर्मी की लहर चलेगी। अधिक उमस के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से भी ज्यादा गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, लोअर ग्रेट लेक्स, मिड-अटलांटिक, मिसिसिपी और ओहायो नदी घाटी के इलाकों में कई दिनों तक तेज गर्मी बनी रहेगी। इस दौरान कई बड़े शहरों में इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इन शहरों में फीफा विश्व कप के मैच भी खेले जाने हैं।

यह भी पढ़ें- सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत; जांच शुरू

इन शहरों में सबसे ज्यादा असर

भीषण गर्मी का असर न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया, वॉशिंगटन, बाल्टीमोर, शिकागो, सेंट लुइस, डेट्रॉइट, डलास, लिटिल रॉक और मेम्फिस जैसे शहरों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताहांत तक ग्रेट प्लेन्स, दक्षिण-पूर्वी और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।


46 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा तापमान

पूर्वानुमान के अनुसार, कई इलाकों में तापमान 90 से 100 डिग्री फॉरेनहाइट (करीब 32 से 38 डिग्री सेल्सियस)के बीच रहेगा। हालांकि अधिक उमस के कारण हीट इंडेक्स 100 से 110 डिग्री फॉरेनहाइट (40 से 43 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है। कुछ स्थानों पर यह 115 डिग्री फॉरेनहाइट (करीब 46 डिग्री सेल्सियस)जैसा महसूस होगा। रात के समय भी तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को रात में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग की सलाह

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों से अपील की है कि वे:


  • दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

  • एयर कंडीशनर या ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें।

  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है।

क्या होता है हीट इंडेक्स?

हीट इंडेक्स वह माप है, जिसमें तापमान के साथ हवा में मौजूद नमी (उमस) को भी शामिल किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि इंसान को वास्तव में कितनी गर्मी महसूस होगी। अधिक हीट इंडेक्स लंबे समय तक बाहर रहने या भारी शारीरिक मेहनत करने वालों के लिए खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें- France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग के लिए जा रहे थे लोग; 11 की मौत

पहले से झुलस रहे हैं कई इलाके

अमेरिका के फीनिक्स, लास वेगास, मध्य टेक्सास और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पहले से ही तापमान करीब 100 डिग्री फॉरेनहाइट (लगभग 38 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच चुका है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Metro:15 अगस्त के दिन बदली रहेगी मेट्रो की व्यवस्था, हर लाइन पर रहेगा 30-30 मिनट का अंतराल – Metro Operations To Be Modified On August 15 First Train To Run At 4 Am

कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप:13 स्वर्ण समेत 35 पदक, भारत ने पहली बार जीती विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी – India Tops Overall Medal Tally To Lift Wilkinson Sword Trophy At The Commonwealth Fencing Championship 2026

सड़क पर Gen Alpha का प्रदर्शन:एमपी के इस शहर में क्यों बस के आगे खड़ी हो गईं छात्राएं, Sdm को आना पड़ गया – Female Students In Sironj Staged A Massive Protest Over The Bus Fare Hike In Vidisha News In Hindi

आबकारी नीति मामला:केजरीवाल-सिसोदिया ने की Cbi की याचिका खारिज करने की मांग, हाईकोर्ट में दोनों ने उठाई आपत्ति – Delhi Excise Policy Case Kejriwal And Sisodia Seek Dismissal Of Cbi Plea

Advance Booking:सनी या इमरान, किसने मारी बाजी? कल होगा ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ का महाक्लैश – Sunny Deol Movie Batwara 1947 And Emraan Hashmi Starring Awarapan 2 Advance Booking

Ind Vs Sl:श्रीलंका में ध्रुव जुरेल की अग्निपरीक्षा, स्पिन के खिलाफ सुधार पर नजर; राहुल से लिया ‘गुरुमंत्र’ – Ind Vs Sl: Dhruv Jurel Faces Crucial Test Against Spin In Sri Lanka, Seeks Guidance From Kl Rahul

Leave a Comment