लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर का है, जहां शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में तीन लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पुलिस हमले की वजह और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी है.

शॉपिंग एरिया में अचानक शुरू कर दी फायरिंग

सीएनएन के मुताबिक, यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने ट्विन फॉल्स के मशहूर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के पास स्थित शॉपिंग एरिया में अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं. फायरिंग शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

ये भी पढ़ें-IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी

पुलिस ने घेराबंदी कर हमलावर को मार गिराया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. अधिकारियों ने हमलावर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग जारी रखी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गोली लगने से मारा गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में एक व्यक्ति AR-स्टाइल राइफल लेकर ‘इन-एन-आउट बर्गर’ रेस्तरां के सामने घूमता दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में वही व्यक्ति पार्किंग क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलाता नजर आता है. फायरिंग के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते दिखे. 

पुलिस प्रमुख ने कहा- अब कोई खतरा नहीं

ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने घटना के करीब एक घंटे बाद घोषणा की कि अब हमलावर से किसी तरह का खतरा नहीं है. पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “संदिग्ध बंदूकधारी घटना स्थल के पास ही मौजूद था, जिसे मार गिराया गया है. अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है. हम हमलावर की पहचान और इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.”

सुरक्षा के लिए सड़कें और पुल बंद किए गए

घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने शॉपिंग एरिया के आसपास की कई सड़कों और पास के एक पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. लगभग 55 हजार आबादी वाला ट्विन फॉल्स शहर अब अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाओं से प्रभावित शहरों की सूची में शामिल हो गया है.

अमेरिका में फिर उठे बंदूक कानूनों पर सवाल

हाल के महीनों में अमेरिका में फूड फेस्टिवल, परेड, पूजा स्थलों और सामुदायिक कार्यक्रमों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. ट्विन फॉल्स की यह घटना भी देश में बंदूक कानूनों और नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment