लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:ट्रंप प्रशासन ने पश्चिम एशिया के चार देशों को 8.6 अरब डॉलर के हथियारों की पेशकश की, संसद को किया दरकिनार – Us Offers Arms Sales Of Usd 8.6 Billion To Four West Asia Allies

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका ने पश्चिम एशिया के चार सहयोगी देशों को 8.6 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचने की पेशकश की है। यह पेशकश कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की समीक्षा को दरकिनार करके की गई है। ये देश इस्राइल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन हथियारों में आधुनिक सटीक लक्ष्य भेदने वाले हथियार प्रणाली, वायु और मिसाइल रक्षा की आपूर्ति बहाली सेवाएं और एक एकीकृत युद्ध कमान प्रणाली शामिल हैं।  

ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो गया: ट्रंप

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध ‘खत्म’ हो गया है। यह सैन्य कार्रवाई कांग्रेस की अनुमति के बिना शुरू की गई थी। इसके लिए 60 दिन की कानूनी सीमा पूरी हो चुकी है। ट्रंप ने एक पत्र में कहा, सात अप्रैल 2026 के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ संघर्ष अब समाप्त हो गया है।

ट्रंप ने क्यों कहा ईरान के साथ खत्म हो गया युद्ध?

रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह पत्र कांग्रेस और युद्ध को लेकर उसकी मंजूरी की जरूरत पर चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश है। 1973 के युद्ध शक्ति प्रस्ताव (वार पावर्स रेजोल्यूशन) के तहत राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद कांग्रेस को सूचना देनी होती है और बिना मंजूरी के 60 दिनों के भीतर उसे खत्म करना होता है। ट्रंप ने यह भी कहा, ईरान के साथ बातचीत में अभी अनिश्चितता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह मौजूदा प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं। लेकिन कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: ‘नाकाबंदी से ईरान को हुआ 4.8 अरब डॉलर का नुकसान, जारी है कार्रवाई’, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा

ईरान के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ईरान समझौता करना चाहता है। लेकिन वह प्रस्ताव से खुश नहीं हैं, इसलिए  यह देखना होगा कि आगे क्या होगा। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को भी अस्थिर बताया और कहा कि वहां अंदरूनी मतभेद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि असली नेता कौन है।

ट्रंप का दावा- कमजोर हो गई ईरान की सेना

उन्होंने यह भी दावा किया, हाल के संघर्ष के बाद ईरान की सेना काफी कमजोर हो गई है। उसके पास अब मजबूत नौसेना और वायुसेना नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान पसंद करेंगे। लेकिन अगर वार्ता विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी मौजूद है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब:छोटे भाई की भूमिका में होगी भाजपा, शिअद संग छह साल पहले टूटी दोस्ती फिर बहाल होना तय; इसलिए होगा गठबंधन – Bjp To Play Role Of Younger Brother In Punjab Alliance Between Bjp And Shiromani Akali Dal Finalized In Punjab

मातृभूमि:क्या पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह? काट-छांट के बाद सरकार से मिली मंजूरी – Salman Khan War Drama Film Maatrubhumi Reportedly Gets Govt Clearance After China Portrayal Toned Down

रामबन बस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी:राहत के लिए निकली क्यूआरटी गाड़ी भी पलटी, नौ जवान घायल; एक यात्री की मौत – Bus En Route For Relief And Rescue Operations In Ramban Meets With An Accident.

कौन हैं प्रणवी उर्स?:पिता-भाई को देखकर गोल्फ में बढ़ी दिलचस्पी, किस तरह एशियन गेम्स में रचा इतिहास? जानें – Who Is Pranavi Urs? Indian Golfer Who Clinched Historic Gold At Asian Games Know Profile And Stats

मेरठ का नीला ड्रम कांड:सजा के बाद जेल में ये काम करेंगे मुस्कान और साहिल, इस रंग के कपड़े पहनेंगे दोनों कातिल – Meerut Saurabh Murder Case Muskan And Sahil Will Prison Uniforms And Perform Manual Labor After Sentencing

तिकुनिया कांड:गनर हटाने और धमकियों के बीच पांच साल में आठ गवाह मुकरे; चार किसानों और पत्रकार की हो गई थी मौत – Lakhimpur Kheri Tikunia Violence Amidst Withdrawal Of Security Threats Eight Witnesses Turned Hostile 5 Years

Leave a Comment