लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना, जिनपिंग की बात का समर्थन किया; कहा- पतन की ओर बढ़ रहा था अमेरिका – Agree ‘100 Per Cent’ With Xi That Us Was On Decline, But Under Biden: Trump

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग का यह आकलन सौ फीसदी सही था कि कि अमेरिका एक पतन की ओर जा रहा राष्ट्र था। उनका इशारा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल की ओर था। 

 

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ी ही शालीनता से अमेरिका को एक पतन की ओर जाने वाला राष्ट्र बताया, तो उनका तात्पर्य नींद में रहने वाले जो बाइडन और उनके प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हुए भारी नुकसान से था और इस मामले में वह सौ फीसदी सही थे। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका को खुली सीमाओं, ज्यादा करों, हर किसी को ट्रांसजेंडर बनाने की नीति, महिलाओं के खेलों में पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी, विविधता-समानता-समावेश (डीईआई), खराब व्यापार समझौतों, बढ़ते अपराध और कई अन्य चीजों के कारण अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 

‘पिछले 15 महीनों में अमेरिका में अभूतपूर्व विकास’

ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन के पहले 16 महीनों में अमेरिका ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे शेयर बाजार, लोगों की सेवानिवृत्ति बचत योजनाओं, सैन्य जीत, मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते रोजगार का जिक्र किया। 

ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य जीत और वहां बेहतर होते संबंधों की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने ईरान की ‘तबाही’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शी उस जबरदस्त विकास की बात नहीं कर रहे थे, जो ट्रंप प्रशासन के शानदार 16 महीनों में अमेरिका ने दुनिया को दिखाया है। 

ये भी पढ़ें: हथियार तस्करी के मामले में भारतीय मूल के युवक को सजा, पांच साल ज्यादा वक्त की हुई जेल; जानें पूरा मामला

‘चीन से मजबूत होंगे संबंध’

ट्रंप ने कहा, दो साल पहले हम सच में हमारा देश पतन की बढ़ रहा था। इस बात पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं। लेकिन अब अमेरिका दुनिया का सबसे शानदार और सबसे तेजी से आगे बढ़ता देश है। उम्मीद है कि चीन के साथ हमारे संबंध पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होंगे। 

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका में विदेश से खरबों डॉलर का निवेश आ रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) कार्यक्रमों को खत्म करने की तारीफ की और दावा किया कि राष्ट्रपति शी ने कम समय में प्रशासन की ‘जबरदस्त सफलताओं’ पर उन्हें बधाई दी।

  

संबंधित वीडियो-

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील:क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम? – G20 Meeting India Us Deal Critical Minerals Supply Chain Cooperation Agreement

‘आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं’:एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए? – ‘double Standards’ In Fight Against Terrorism ‘unacceptable’: Sco Declaration

सुरों से सरहद पार:सीमा ने पहुंचाया शांति का संदेश, मंदिर में भजन गाने से शुरुआत; साहित्य अकादमी से सम्मानित – Transcending Borders Through Melody: Seema Conveys A Message Of Peace

पश्चिम बंगाल:महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है वजह? – Cal Hc Orders Two Bengal Police Personnel To Accompany Mahua Moitra During Constituency Visits

दिल्ली:आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन – Traffic Affected On More Than 35 Major Roads In Delhi Due To Rehearsal For Brics Summit Advisory Issued

आज का राशिफल 02 सितंबर:सिंह, मकर और कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ – Today Prediction Horoscope Of 02 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment