लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:ईरान से वार्ता पर ट्रंप बोले- नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता, हम जीते हैं; चीन को दी धमकी – Us President Donald Trump On Islamabad Talks, Downplays Iran Negotiations, Strait Of Hormuz And China

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक वार्ता जारी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी वार्ता को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नतीजे से अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ‘हम जीते हैं’।

व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या होता है, शायद समझौता हो जाए, शायद न हो।’ उन्होंने आगे कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीते हैं।

पाकिस्तान में जारी वार्ता पर क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, कई घंटों से ईरान के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, वे कई घंटों से बैठक कर रहे हैं। हम देखेंगे क्या होता है। लेकिन किसी भी हाल में हम जीतते हैं। शायद वे समझौता करें, शायद न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिये से हम जीतते हैं। नावें आगे बढ़ रही हैं और हमारे देश की तरफ आ रही हैं। हम बड़े टैंकरों में तेल और गैस भर रहे हैं। 

‘होर्मुज में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही अमेरिकी सेना’

ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान के साथ ‘बहुत गहरी बातचीत’ चल रही है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह रास्ता अभी भी लगभग बंद है, जिससे तेल और गैस ले जाने वाले जहाजों को परेशानी हो रही है।

‘नाटो से नहीं मिली मदद’

इस सवाल के जवाब में कि क्या अमेरिका ईरानी संपत्तियां जारी करेगा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम देखेंगे क्या होता है। हम ईरान के साथ गहरी बातचीत में हैं, हम किसी भी स्थिति में जीतते हैं। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य का मार्ग खाली कर रहे हैं, चाहे समझौता हो या न हो, मेरे लिए कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हमने जीत हासिल कर ली है। हमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से मदद नहीं मिली।

चीन को भी दी चेतावनी

ट्रंप ने आगे कहा, उनके (ईरान के) पास कोई नौसेना, रडार या वायु सेना नहीं है। उनके सभी नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने कई वर्षों तक शासन किया, वे अब चले गए हैं। इन सबके साथ देखते हैं क्या होता है। लेकिन मेरे नजरिये से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। चीन की ओर से ईरान को हथियार भेजने की खबरों पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर चीन ऐसा करता है, तो चीन को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

इस समय अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आमने-सामने की ऐतिहासिक बातचीत चल रही है। यह बातचीत उस अस्थायी संघर्षविराम के कुछ दिन बाद हो रही है, जो दो हफ्ते पहले घोषित हुआ था। यह युद्ध अब सातवें हफ्ते में पहुंच चुका है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है और वैश्विक बाजार प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं। जबकि, ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। दोनों पक्ष पाकिस्तान के साथ मिलकर संघर्षविराम को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन गहरे मतभेद और इस्राइल के हमले इस समझौते को लगातार चुनौती दे रहे हैं। इन हमलों में लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला को भी नुकसान हुआ है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मौत का आंकड़ा दो हजार पार हो चुका है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mobile Effects:मोबाइल इस्तेमाल करने वाले हर किसी को जान लेनी चाहिए ये जरूरी बात, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा – Do Mobile Phones Cause Brain Cancer Know Electromagnetic Waves Risks On Health

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट को बड़ा नुकसान:निगरानी टावर ढहा, क्या फिर निशाने पर आया रणनीतिक बंदरगाह? – Chabahar Port Suffers Major Damage In Us Airstrike Watchtower Collapses Strategic Port Come Under Fire Again

Sonam Wangchuk Hunger Strike:’…तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा’, 20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल – Sonam Wangchuk’s Hunger Strike Continues For The 20th Day At Jantar Mantar

Up :शिकोहाबाद मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर, स्कूल के पास छिपे थे; Sog के दो जवानों को भी लगी गोली – Two Etawah Sog Constables Shot Criminals Arrested In Live Encounter

Delhi Police Commissioner:आईपीएस अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त, सतीश गोलचा की लेंगे जगह – Anurag Kumar Appointed New Delhi Police Commissioner

Neet Toppers Story:जिद, जज्बा और सेल्फ स्टडी… किसी ने नहीं मानी हार, न छोड़ा लक्ष्य; ऐसे बने नीट के टॉपर्स – Neet Result 2026: Study Strategies, Sacrifices And Hard Work Behind The Success Of Top Rank Holders

Leave a Comment