लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:29 लाख की उधारी न मिली वापस, हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई, वीडियो में बताया चारों मौत का कारण – Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi Took Extreme Step Of Ending His Life After Failing To Recover Loan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंहना पूरे गोसाईंपुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की गुत्थी दूसरे दिन नए मोड़ पर पहुंच गई। मृतक बजरंग गिरी के बड़े भाई राजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मृतक बजरंग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिससे यह खुलासा हुआ कि उन्होंने ललिया क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को लगभग 29 लाख रुपये उधार दिए थे। यह रकम एक अन्य व्यक्ति की गारंटी पर दी गई थी। 

 




Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi took extreme step of ending his life after failing to recover loan

बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में मृतकों के घर जुटी लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गारंटर ने बाद में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन मूल उधार लेने वाले ने कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। लगातार रकम न मिलने से बजरंग गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

 


Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi took extreme step of ending his life after failing to recover loan

बलरामपुर के गोसाईंपुरवा गांव में तैनात पुलिसफोर्स
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसी तनाव के चलते 31 जुलाई की देरशाम बजरंग गिरी ने पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और करीब एक वर्षीय पुत्र जयदीप की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

 


Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi took extreme step of ending his life after failing to recover loan

बजरंगी गिरी के परिवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घटना के दूसरे दिन बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना छोटे भाई राम गिरी ने दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन अवैध तमंचे और पांच खोखा पुलिस को सौंपे। इसके अलावा दो मोबाइल, खून से सनी कैंची और खून लगे संदूक भी बरामद हुए थे।


Balrampur Three Murder And Suicide Bajrangi took extreme step of ending his life after failing to recover loan

बलरामपुर के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के भाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच केवल वीडियो तक सीमित नहीं रहेगी। यह भी देखा जाएगा कि 29 लाख रुपये का लेनदेन किस माध्यम से हुआ था। इसके बैंक रिकॉर्ड, लिखित दस्तावेज, गवाह, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में एक अक्तूबर से सख्त होंगे पीयूसी नियम:जानें किन वाहनों का कटेगा ₹10,000 का चालान – Delhi Puc Rule From October 1: Which Vehicles Could Face Strict Rs 10000 Fine

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत Garc की बड़ी पहल:₹221 करोड़ से अपग्रेड होंगी ईवी और Adas टेस्टिंग सुविधाएं – Garc Upgrades Ev And Safety Testing Facilities Under Pm E-drive Scheme With Rs 221 Crore Outlay

अक्तूबर का मासिक राशिफल:5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल – Monthly Horoscope October 2026 Masik Rashifal Prediction 12 Zodiac Signs

राइज एंड फॉल 2:कौन सा क्रिकेटर सारा गुरपाल को करता है मैसेज? सहवाग ने बताई पहचान; लगाई जा रही अटकलें – Sara Gurpal Shows Cricketer Messege To Virender Sehwag In Rise And Fall 2 He Reacted

बांग्लादेश पर भारत की बड़ी जीत:पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी 15 मिनट में दागे पांच गोल, अब पाकिस्तान से होगा सामना – Indian Men’s Hockey Team Blanked Bangladesh In Final Pool Game At Asian Games Match Highlights

Leave a Comment