लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up Samwad 2026:’मैं कार्यकर्ता हूं, पार्टी तय करती है सब’, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने Cm बनाने पर दिया जवाब – Up Samwad 2026 Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Says Bjp Will Form Government Again In Uttar Pradesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा हुआ है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ का आयोजन हो रहा है। आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी तय करती है कि कौन नेता कहां से चुनाव लड़ेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

जब उनसे पूछा गया कि अगले चुनाव में वह किस सीट से मैदान में उतरेंगे, तो मौर्य ने कहा “पार्टी जहां से चुनाव लड़ने को कहेगी, वहीं से लड़ेंगे। हमारे यहां पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। इस बार हर हाल में कमल खिलाएंगे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएंगे।”

मुख्यमंत्री पद को लेकर भी दिया जवाब

जब बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर सवाल उठा, तो केशव मौर्य ने कहा “मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, व्यक्ति नहीं चुनता है हमारे यहां। पार्टी ही तय करती है। ऐसा मौका पार्टी देती ही नहीं है तो ऐसे काल्पनिक सवाल का जवाब कोई कैसे दे सकता है? उन्होंने कहा कि जब पार्टी और विधायक दल चाहता है तब देख सकते हैं। मुख्यमंत्री या कुछ भी बनने के लिए अगर राजनीति में हैं तो कुछ बनाने की अगर बात आएगी तो जरूर बनना चाहेंगे। लेकिन ऐसा पार्टी हमारी तय करती है। विधानसभा में जो चुनकर आते हैं, वो विधानमंडल दल के सदस्य तय करते हैं।”

क्या इस बार भी चुनाव में मुद्दा अयोध्या होगा?

मौर्य ने कहा कि मुद्दा अयोध्या कभी न था, न है औ न रहेगा। मुद़्दा तो एक ही है कि अगर हम सबका साथ सबका विकास करेंगे तो सबका समर्थन हमें मिलेगा। मैं नारा लगाया करता था कि 100 में 60 प्रतिशत वोट हमारा है और 40 में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। लेकिन अभी जो रिजल्ट आया तो उसमें 80 प्रतिशत हमारे पक्ष में आ रहा है और 20 प्रतिशत बाकी लोगों में जा रहा है तो अब मेरा नारा छोटा पड़ गया है। हमें जनता का आशीर्वाद कहीं ज्यादा मिल रहा है।

हमारी विजय यात्रा चल रही: मौर्य

मौर्य ने कहा कि असम में भी और पुडुचेरी में भी हमारी सरकार बन गई है। हमारी विजय यात्रा चल रही है लेकिन परिश्रम में कोई कमी नहीं है जो लक्ष्य सिद्धी के लिए कि देश के 80 प्रतिशत भूभाग पर आज भाजपा और एनडीए सत्ता में है जो 20 प्रतिशत बचा है उसमें से कुछ भाग हम लोगों को उम्मीद है कि अभी 2027 के जब विधानसभा चुनाव होंगे यूपी और उत्तराखंड तो हमारा है लेकिन इस बार लग रहा है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी हमारा हो जाएगा। तो भू भाग जो अभी 80 प्रतिशत है वो 90 प्रतिशत हो जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हम सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त कर चुके हैं। सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त करने के बाद ये कह सकते हैं कि जैन-जी तो भाजपा के साथ है। अखिलेश यादव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत विफल मुख्यमंत्री रहे हैं, वो सफल कभी नहीं हो पाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

केंद्र-लद्दाख वार्ता:बेनतीजा रहा संवाद, 19 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह पदयात्रा; आंदोलन की चेतावनी – Centre-ladakh Talks: Dialogue Remains Inconclusive

Leave a Comment