हापुड़ में धौलाना-गुलावठी सड़क पर एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया है।

#WATCH | Uttar Pradesh | 6 dead and several injured in a collision between a bus and a truck on the Dhaulana-Gulawati road in Hapur. Police teams present on the spot.
(Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/vYx0cJv3C1
— ANI (@ANI) April 13, 2026
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शादी समारोह से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस धौलाना-गुलावठी रोड पर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच व राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 घायलों का इलाज चल रहा है।
#WATCH | Hapur, Uttar Pradesh | SP Gyananjay Singh says, “A bus carrying passengers, who were returning from a wedding procession, collided with a truck on the Dhaulana-Gulawati road. Police teams immediately reached the spot and investigated and began relief work. Victims were… https://t.co/k96HVS2n0P pic.twitter.com/2zBZQLWTQb
— ANI (@ANI) April 13, 2026
एसपी ने बताया कि ट्रक को घटनास्थल से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य हो गया है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू की जा रही है। बस में कुल 12 लोग सवार थे। उनमें से एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और संभवतः वह ड्राइवर था।
अलीगढ़ में भी हादसा, दो की गई जान
इस दुर्घटना से पहले कल शाम अलीगढ़ में भी एक सड़क हादसा हुआ। सिविल लाइंस-अलीगढ़ के सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे सिकंदरपुर नहर के पास एक ऑटो-रिक्शा और कार की टक्कर की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ऑटो में सवार सभी घायल यात्रियों को स्थानीय सीएससी (पुलिस केंद्र) ले गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#WATCH | Aligarh, Uttar Pradesh: CO Civil Lines-Aligarh Sarvam Singh says, “Today, on 12.4.2026, at around 7 PM, information was received that a collision had occurred between an auto-rickshaw and a car near the Sikandarpur canal. Upon receiving the information, the local police… pic.twitter.com/44RP3u7b5D
— ANI (@ANI) April 12, 2026

