लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:’सिर, हाथ और पीठ पर 8 वार’, जन्मदिन से तीन दिन पहले कत्ल; इस बात से खफा पति मारा; मनीषा हत्याकांड की कहानी – Baghpat Husband Kille His Wife Severed Ties After Marriage Family Has Now Seen Manisha Face Again

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बागपत में मनीषा हत्याकांड में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मनीषा के पिता का आरोप है कि परिवार ने साजिश के तहत मनीषा की हत्या की है। दरअसल, मनीषा के आठ साल पहले अंतरजातीय विवाह करने पर माता-पिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद मनीषा रिश्तेदारों के संपर्क में थी, लेकिन कभी घर नहीं गई। अब परिजनों ने मरने के बाद मनीषा का मुंह देखा। पिता पंकज ने आरोप लगाया कि पति ने हत्या की साजिश रचने के बाद बेटी अनन्या से फोन कराकर मनीषा को खैला गांव बुलवाया और फिर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्या में अन्य परिजनों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की।

मनीषा की हत्या की जानकारी मिलने पर बिजनौर जिले के सोहागपुर निवासी पंकज अपनी पत्नी अनीता व बेटी शिवानी समेत अन्य परिजनों के साथ रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे चांदीनगर पुलिस ने उनकी छोटी बेटी शिवानी को फोन करके मनीषा की हत्या होने के बारे में जानकारी दी।




Baghpat Husband kille his wife Severed ties after marriage family has now seen Manisha face again


उन्होंने बताया कि मनीषा चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में बच्चा नहीं होने पर उनके छोटे भाई ब्रजपाल ने मनीषा को गोद ले लिया था। उन्होंने ही मनीषा का पालन पोषण किया।

 


Baghpat Husband kille his wife Severed ties after marriage family has now seen Manisha face again


पंकज ने बताया कि वह ठाकुर जाति से हैं और राहुल गुर्जर है। आठ साल पहले हरिद्वार में मनीषा ने जब राहुल भाटी से शादी की तो उन्होंने अंतरजातीय विवाह का विरोध भी किया और फिर मनीषा से रिश्ता तोड़ लिया था। इसके बाद कभी मनीषा से मुलाकात नहीं हुई और न ही वह कभी घर आई। 

 


Baghpat Husband kille his wife Severed ties after marriage family has now seen Manisha face again


मनीषा ने चार-पांच दिन पहले अपनी छोटी बहन शिवानी से फोन पर बात की थी। मनीषा कह रही थी कि उसकी बेटी अनन्या बार-बार फोन करके उसके बिना मन नहीं लगने और साथ ले जाने की बात कह रही थी। इसके बाद ही बेटी को ले जाने के लिए मनीषा 19 जून को खैला गांव पहुंच गई। 

 


Baghpat Husband kille his wife Severed ties after marriage family has now seen Manisha face again


आरोप लगाया कि राहुल भाटी और उसके परिजनों ने साजिश रचकर मनीषा को गांव में बुलवाकर हत्या की है। उन्होंने पुलिस से मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मनीषा का शव खैला ले जाया गया, जहां उसके चार वर्षीय बेटे कविश ने श्मशान घाट में चिता को मुखाग्नि दी।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिद्धिविनायक चढ़ावा मामला:फडणवीस का अधिकारियों को आदेश- पांच साल के रिकॉर्ड की जांच करें; क्या है पूरा विवाद? – Siddhivinayak Donation Row: Fadnavis Orders Probe Into Temple Records Of Last Five Years

कौन था सबसे कठोर सजा पाने वाला स्वतंत्रता सेनानी?:जवाब पर केरल में मचा सियासी बवाल, मंत्री ने तलब की रिपोर्ट – Uproar Kerala School After Savarkar Described As Freedom Fighter Who Received Harshest Punishment Seeks Report

Up:बेटी का मायका ही बन गया मौत की वजह… या सच कुछ और, दामाद ने सास का कत्ल कर भूसे में जलाई लाश; पूरी कहानी – Son-in-law Murders Mother-in-law, Burns Body In Straw In Pilibhit

Mp:’मैं समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, मुझे नहीं जीना’, वीडियो वायरल होते ही किसान ने पी लिया कीटनाशक – “garland Of Shoes” Became The Cause Of Death, 45 Days Later The Viral Video Took His Life

15 August Fraud Alert:एक गलती और इस 15 अगस्त स्कैमर्स खाली कर देंगे आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें – 15th Aug Fraud Alert: How To Avoid Fraud During Independence Day

Flipkart Freedom Sale:नया फोन खरीदने का शानदार मौका, इन प्रीमियम मॉडल्स पर मिल रही बंपर छूट, देखें टॉप डील्स – Flipkart Freedom Sale, Huge Discounts Iphone And Android Phones

Leave a Comment