लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:”एसी और पीसी की राजनीति से बाहर निकलो…” अखिलेश के जन्मदिन पर मंत्री राजभर ने कसा तंज, दी “बेशकीमती” सलाह – Up Minister Om Prakash Rajbhar Wishes Birthday To Akhilesh Yadav.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है।

उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं…आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। 

मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा… 

सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए… एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा…। 

आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए…नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए। 

बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए… खेत में जाकर खुद किसानी समझिए…

हां… ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे… लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा। 

अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है…। हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं। 

बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से… 

ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं और अखिलेश यादव के लाइफस्टाइल को लेकर लगातार उनको निशाने पर लेते रहे हैं। राजभर ने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था पर उनका गठबंधन टूट गया और वो योगी सरकार में शामिल हो गए और कैबिनेट मंत्री बने।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Us:अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाए, क्या भारत-यूएस संबंधों में नरमी का संकेत है यह फैसला? – Us Removes Four Indian Companies From Russia-related Sanctions List

हिमाचल में बारिश का कहर:चंबा के सलूणी में घरों में घुसा मलबा, पंगोला नाला के पास चंबा-तीसा मार्ग बंद – Chamba Heavy Rain Salooni Lanot Phagdog Chamba Tissa Road Blocked Himachal

Sbi Research:अमेरिकी फेडरल रिजर्व में ‘केविन वॉर्श’ युग की शुरुआत से क्या बदलेगा? एसबीआई रिसर्च की चेतावनी – Us Fed Under Kevin Warsh: Sbi Research Warns Of Global Market Volatility Amid ‘less Talking’ Strategy

Up News:राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती – Up News: Ram Mandir Trust President Mahant Nritya Gopal Das’s Health Deteriorates; Admitted To Medanta.

Akhilesh Yadav Lifestyle:सुबह कितने बजे उठते हैं सपा प्रमुख? जानिए 53 साल के अखिलेश यादव की फिटनेस का राज – Akhilesh Yadav Birthday 2026 Lifestyle Fitness Daily Routine Workout Diet In Hindi

Yash Movie Toxic A Fairy Tale For Grown Ups Nayanthara Kiara Advani Rukmini Huma Qureshi Tara Sutaria Look – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment