लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लगे ‘गुलाबी पत्थर’ ने मथुरा में मचा दी हलचल, पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जानें मामला – Pink Stone Will Used In Mathura Kar Seva Like As Ayodhya Shri Ram Mandir

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के लिए कारसेवा का एलान होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। श्रीचित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 9 अगस्त को कारसेवा का शंखनाद करने की घोषणा की है। इसके लिए राजस्थान के भरतपुर के बंसी पहाड़पुर से पांच हजार टन गुलाबी पत्थर मंगाया गया है। यह वही पत्थर है, जिसका इस्तेमाल अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में हुआ था। बृहस्पतिवार को पत्थर आने की सूचना पर खुफिया विभाग और पुलिस की निगाहें आश्रम पर टिकी रहीं।


बृहस्पतिवार को स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की बात कहते हुए विवाद से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने अधिकारियों को भरोसा दिया है कि कोई भी विवाद पैदा नहीं किया जाएगा। कारसेवा की घोषणा का कार्यक्रम 9 अगस्त को श्रीचित्रगुप्त पीठ के प्रांगण में ही किया जाएगा। आश्रम परिसर में शिलापूजन और नक्काशी कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1990 में रामलला मुक्ति आंदोलन से प्रेरणा लेकर इस कारसेवा की रणनीति तैयार की गई है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वीडियो कॉल पर अंतिम दर्शन:बेटियों ने मोबाइल पर देखी पिता की जलती चिता, ₹5100 भेजकर बोलीं- अस्थियां बहा देना – Father Funeral Via Video Call Daughters Watched Mobile Phone Sent 5100 Rupees Asked Ashes To Be Immersed

Mp:फांसी लगाने से पहले पिता को किया वॉट्सएप मैसेज, हाईकोर्ट ने माना मृत्युपूर्व बयान; आरोपियों को जमानत नहीं – Indore News: Court Treats Whatsapp Message As A Dying Declaration And Denies Bail To Three Accused.

Fifa World Cup 2030 Final:क्या मोरक्को नहीं, स्पेन बनेगा अगले विश्व कप फाइनल का मेजबान? सरकार का बड़ा दावा – 2030 Fifa World Cup Final: Spain Remains Confident Amid Morocco Hosting Reports

Wellness Retreat:रूटीन से थक गए हैं? पहाड़ों की गोद में बिताएं तीन दिन, वेलनेस रिट्रीट में कुछ ही सीटें शेष – Wellness Retreat: Spend Three Days In The Mountains, Limited Seats Left

Uma Shankar Singh:मायावतीं बोलीं- वह हमेशा वफादार रहे, कभी नहीं छोड़ा साथ; पिता की विरासत संभालेंगे यूकेश? – Up: Bsp Mla Bid A Final Farewell; Mayawati Gets Emotional; She Calls Umashankar The Most Loyal, Noting He Neve

Video:जूस में पेशाब के बाद नाले के पानी में केले धोने का वीडियो वायरल, सावन में आस्था से खिलवाड़ पर भड़के लोग – Video Of Man Washing Bananas In Drain Water In Loni Goes Viral

Leave a Comment