लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Umashankar Singh Dead:यूपी में बसपा के इकलाैते विधायक उमाशंकर का दिल्ली में निधन, तीन बार जीती रसड़ा विधानसभा – Umashankar Singh Passes Away Bsp Mla Ballia Rasra Constituency Mourning In Political Circles

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Umashankar Singh Passed Away: रसड़ा बसपा विधायक उमा शंकर सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत की खबर लगते ही विधान सभा सहित जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उमाशंकर सिंह बसपा के एकलौते विधायक थे। बसपा के कद्दावर नेताओं में उमाशंकर सिंह गिनती होती थी।। रसड़ा विधान सभा में सामान्य सीट होने पर रसड़ा विधायक बने।

उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने। एक बार उनकी विधायकी एक पद पर रहते हुए दो लाभ लेने पर उनकी विधायकी खत्म हुईं थी। लेकिन पुनः विधायकी बहाल हो गई थीं। सर्व प्रथम 2012 में होने सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद  2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बन कर इतिहास लिखा था।

उनके 251 शादी कराने के बाद प्रदेश में चर्चा में विधायक उमाशंकर सिंह ने पुनः 351 जोड़ो की शादी कराकर विधान सभा सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बने। विधान क्षेत्र सहित जनपद के बाहर समाज सेवा में कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

 

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमा शंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को उनके चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्राप्त हो।

बसपा सुप्रीमाे मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘बलिया की रसड़ा सीट से समर्पित, ईमानदार और पूर्णतः पार्टी के प्रति निष्ठावान लोकप्रिय विधायक उमा शंकर सिंह के दीर्घकालीन बीमारी के इलाज के दौरान निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

 

पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार के समान है और परिवार के सभी सदस्य मुझे बड़ी बहन की तरह सम्मान और आदर देते हैं। उनके पुत्र के साथ निरंतर संपर्क में रहने के दौरान ही मुझे उनके निधन की सूचना मिली। इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, बल्कि इस स्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने लिखा- ‘मेरे गृह जिले बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाली है। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने जनसेवा और क्षेत्र के विकास में जो योगदान दिया, उसे सदा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को दिव्य चरणों में स्थान मिले और शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले। ओम शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।’

 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक संवेदना जताई है। एक्स पर उन्होंने लिखा- ‘बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हार्दिक श्रद्धांजलि!’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पूजन के बीच गोलीबारी:घर में पूजा करा रही थी महिला, पति ने पत्नी और पूजा करा रहे पंडितों को उतारा मौत के घाट – Homeowner Clashes With Priests During Puja Three People Shot.

डीपीएल विवाद:मैच फिक्सिंग के आरोपों पर वंश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं वो नहीं हूं; क्या है पूरा मामला? – Vansh Bedi Denies Match-fixing Links In Dpl, Calls Reports False And Defamatory

आईआईटी बॉम्बे:साहिल के माता-पिता बोले- संविधान पर भरोसा, बेटे को मिलेगा न्याय; आरोपियों की गिरफ्तारी हो – Iit Bombay Student Sahil Wakode Parents Demand Justice, Say They Have Faith In Constitution

यूपी:अगले महीने से राज्यसभा में शून्य हो जाएगी बसपा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी खतरे में; जानिए पूरी कहानी – Up: Bsp Will Be Reduced To Zero In Rajya Sabha From Next Month, National Party Status Also In Danger

एशियन गेम्स:मीराबाई चानू लगाएंगी स्वर्ण पर दांव, मनु भाकर भी उतरेंगी मैदान में; भारत का चौथे दिन का कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 4 India Schedule Games And Events Shooting Kabaddi Squash

नीट एसएस 2025 में बड़ी राहत:क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 50 से घटकर 30 हुआ, 15 ग्रुप के नए पासिंग मार्क्स जारी – Neet Ss 2025 Qualifying Percentile Reduced To 30; Check Group-wise Cut-off Scores

Leave a Comment