लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uma Shankar Singh:मायावतीं बोलीं- वह हमेशा वफादार रहे, कभी नहीं छोड़ा साथ; पिता की विरासत संभालेंगे यूकेश? – Up: Bsp Mla Bid A Final Farewell; Mayawati Gets Emotional; She Calls Umashankar The Most Loyal, Noting He Neve

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को नई दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन होने के बाद पार्थिव शरीर आज गोमतीनगर स्थित आवास पर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत तमाम नेताओं ने जाकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को बलिया के रसड़ा स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती उमाशंकर सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उमाशंकर बसपा के सच्चे सिपाही थे। वह मुझे सगे भाई की तरह मानते थे। तबीयत खराब होने पर मैं बीते दिनों उनसे मिलने आई थी। फिर वह खुद मेरे घर आ गए तो मैंने कहा कि आप क्यों आए, मैं खुद आ जाती। उनके निधन से बसपा को बड़ी क्षति हुई है। उनके परिजन बेहद दुखी है। मैं उनके परिजनों को पूरा ध्यान रखूंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि उमाशंकर जब से बसपा से जुड़े, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। कभी बसपा को धोखा नहीं दिया। वह एक बिजनेसमैन थे। पार्टी में आए उतार-चढ़ाव के दौरान कई लोग चले गए, लेकिन उन्होंने साथ नहीं छोड़ा।

भाई भी बहुत बने, लेकिन धोखा देकर चले गए। उमाशंकर चाहे जहां रहें, हमेशा रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आते थे। पार्टी के साथ अपने क्षेत्र और समाज का भी हमेशा ध्यान रखा। अब अगर उनका बेटा राजनीति में आना चाहेगा तो उसे पूरा सहयोग करेंगे। उनकी विधानसभा के लोग भी शायद यहीं चाहेंगे।हर दल के नेता पहुंचे

उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजिल देने हर दल के नेता पहुंचे। इनमें उनके प्रतिद्धंद्धी माने जाने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी थे, हालांकि उन्होंने कहा कि मैंने अपना मित्र खो दिया। बलिया के विकास में उनका बड़ा योगदान था। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सपा विधायक संग्राम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सपा के बागी विधायक अभय सिंह, सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद आदि भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pcb की कार्रवाई:पाकिस्तानी क्रिकेटर हमजा नजर पर दो साल का प्रतिबंध, वीजा मामले में गलत जानकारी देने का आरोप – Pakistani Cricketer Hamza Nazar Handed Two-year Ban Over Visa Protocol Breach

Attack On Pappu Yadav:पप्पू यादव पर हमला करने के आरोपियों का रोड शो, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत; देखें Video – Roadshow By Those Accused Of Attacking Pappu Yadav Welcomed With Garlands

Jpsc Jssc Protest:सरकार से वार्ता के बाद छात्र बोले- 10 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा घेराव – Jpsc Jssc Protest Students Statement After Government Talks August 10 Assembly Gherao Hemant Soren

Jabalpur News:फतवे जारी करने से नहीं मिल सकता कानूनी तौर पर तलाक, हाईकोर्ट का अहम फैसला – A Divorce Cannot Be Legally Obtained By Issuing A Fatwa

छात्रों और सरकार के बीच वार्ता खत्म:cbi जांच पर सहमति नहीं, अंतिम फैसला Cm के साथ अगली बैठक में; आंदोलन जारी – Jpsc Jssc Protest First Government Student Talks Cbi Probe Pending Hemant Soren Next Meeting

Iran:क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है? इस्राइली मीडिया के दावे से मची हलचल – Iran Supreme Leader Health Is Mojtaba Khamenei Critically Ill Israeli Media Claims Spark Speculation

Leave a Comment