यूजीसी नेट रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऑधिकारिक तौर पर यूजीसी नेट का रिजल्ट आज यानी 21 जुलाई 2025, सोमवार को आउट कर दिया गया है। एनटीए ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘यूजीसी-नेट जून 2025 के परिणाम वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।