लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Twisha Sharma Case:त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची Cbi, समर्थ की रिमांड भी मांग सकती है; जल्द खुलेगा राज – Twisha-sharma-case-cbi-investigation-bhopal-samarth-singh-giribala-singh Mp Bhopal News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भोपाल में पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

महिला अधिकारियों समेत सीबीआई की विशेष टीम भोपाल के कटारा हिल्स स्थित गिरिबाला सिंह के निवास पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी वहां मौजूद रहे, हालांकि उन्हें घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सीबीआई ने सोमवार को ट्विशा शर्मा मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए उनके पति अधिवक्ता समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में कथित रूप से फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं।

जांच के लिए सीबीआई ने अपनी स्पेशल क्राइम यूनिट को भोपाल भेजा है, जो मामले से जुड़े दस्तावेज और सबूत जुटा रही है। सीबीआई ने राज्य पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को अपनी प्रक्रिया के तहत दोबारा पंजीबद्ध किया है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु), धारा 85 (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और धारा 3(5) (समान आशय) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं लागू की हैं। यही धाराएं पहले राज्य पुलिस ने भी लगाई थीं।

‘दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था’


भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद मामला दर्ज किया था। ट्विशा के परिजनों ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से 33 वर्षीय ट्विशा को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मानसिक स्थिति को लेकर उठाए थे सवाल


हालांकि, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू में उनकी मानसिक स्थिति और इलाज को लेकर सवाल उठाए हैं। समर्थ सिंह को 10 दिनों तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को भोपाल की अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

वहीं, रविवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने भोपाल में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया। ट्विशा के माता-पिता ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रक्रिया में लापरवाही की आशंका जताई थी।


आरोपी पति समर्थ सिंह की रिमांड मांग सकती है सीबीआई


इधर, सीबीआई ने मंगलवार सुबह से मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की डीएसपी निशु कुशवाहा को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल जांच की जिम्मेदारी दिल्ली सीबीआई यूनिट के पास है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई आज भोपाल की विशेष अदालत में आवेदन देकर आरोपी पति समर्थ सिंह की रिमांड मांग सकती है।



क्या सीडीआर से खुलेंगा राज?


गिरिबाला सिंह फिलहाल भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत पर हैं। जबलपुर हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने को लेकर सरकार द्वारा दायर याचिका पर 27 मई को दोपहर ढाई बजे के बाद सुनवाई होनी है। वहीं, मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में परिजनों की याचिका पर सुनवाई होगी। परिजनों ने अदालत में आवेदन देकर मांग की है कि 12 मई की रात त्विषा शर्मा की मौत के बाद से 20 मई तक गिरिबाला सिंह ने किन-किन लोगों से बातचीत की, किनके फोन रिसीव किए, उसकी पूरी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सुरक्षित रखी जाए।



देर से सूचना देने की होगी जांच 


त्विषा ने 12 मई की रात 10: 20 बजे कथित रूप से फांसी लगाई थी। एम्स से 13 मई की सुबह पांच बजे मामला दर्ज कराया गया। सीबीआई इस बात की जांच करेगी कि पुलिस तक सूचना देरी से क्यों पहुंचाई गई? सीबीआई मामला नोट करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। त्विषा के परिजन आरोप लगा रहे थे कि प्रकरण को प्रभावित करने की नीयत से गिरिबाला सिंह और उनके बेटे ने समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी। समर्थ अस्पताल में त्विषा की मौत की पुष्टि के बाद घर लौट आया था। त्विषा के परिजन का आरोप था कि इस दौरान समर्थ ने साक्ष्यों को प्रभावित किया। परिजन ने आशंका जताई थी कि क्रिमिनल लॉयर होने के कारण उसने क्राइम सीन पर हेरफेर किया। इस बात की पुष्टि सीबीआई की एफआईआर में भी हुई है। पुलिस को सूचना देने में अतिरिक्त देरी की गई थी।त्विषा के कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने पर आज भोपाल अदालत में सुनवाई।



ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दिल्ली से पहुंची CBI की विशेष टीम ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से केस डायरी भी ली कब्जे में

इसके साथ ही परिजनों ने गिरिबाला सिंह के घर के सीसीटीवी फुटेज और 12 मई की रात त्विषा शर्मा को एम्स ले जाते समय के सीसीटीवी फुटेज भी संरक्षित रखने की मांग की है। इस याचिका पर पहले 25 मई को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस डायरी जबलपुर हाईकोर्ट में होने के कारण सुनवाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई।

सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा


बता दें कि त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इसी कारण परिजन इन साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए अदालत पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी अगले तीन से चार दिनों में आने की संभावना है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो सीबीआई उसी आधार पर आगे की जांच कर चालान पेश करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला:isis साजिश में दोषी सैयद फासिउर को सात साल की सश्रम कैद, 48 हजार का जुर्माना भी – Bengaluru Al-hind Isis Conspiracy Case: Syed Fasiur Rehaman Sentenced To 7 Years In Jail

खूबसूरती ऐसी कि नजरें ठहर जाएं:दमखम ऐसा कि चुटकियों में विरोधी को चटा दें धूल; Wwe की 15 धाकड़ महिला पहलवान – 15 Most Powerful And Charismatic Wwe Women Wrestlers Who Combine Beauty, Muscle And Dominance

स्विट्जरलैंड:रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी से मचा हड़कंप, एक की मौत; पांच घायल, कुछ की हालत गंभीर – Switzerland-aarau-rave-party-shooting-one-killed-five-injured

2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी – Venus Transit In Libra On 2 September These Four Zodiac Sign Will Get Benefits

सूटकेस हत्याकांड में खुलासा:सीसीटीवी से मिला सुराग, चेन्नई पुलिस ने मणिपुर से आरोपी दंपती को किया गिरफ्तार – Chennai Suitcase Murder Solved, Couple Arrested In Manipur After Nationwide Manhunt

नीट पीजी:बिजली फॉल्ट से समय पर शुरू नहीं हुआ पेपर, पांच सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा, एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

Leave a Comment