लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Trump Vs Meloni:पहले वीडियो से दो-टूक जवाब, ट्रंप पर फिर बरसीं इतालवी Pm मेलोनी; कहा- आपकी दोस्ती से मदद नहीं – Trump Vs Meloni After Blunt Video Response Italian Pm Meloni Lashes Out At Trump Again Friendship Of No Help

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर काफी गुस्से में हैं। पहले जहां उन्होंने उनके बयान के बाद वीडियो बनाकर जवाब दिया था, वहीं अब ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट पर भी पलटवार किया है। मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘राष्ट्रपति ट्रंप, लगातार और बिना किसी वजह के किए जा रहे हमले बेमतलब हैं। जहां तक मेरी लोकप्रियता की बात है, तो आपके दोस्त होने से मुझे कोई मदद नहीं मिली है।’

अपनी लोकप्रियता को लेकर मेलोनी ने ट्रंप से दो-टूक लहजे में कहा, ‘यह आपके साथ मेरे रिश्तों पर निर्भर नहीं है। मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है।’ उन्होंने कहा कि इटली में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के मामले में भी मैंने यही किया। उनके इस्तेमाल से जुड़े समझौतों का हमने हमेशा सम्मान किया है, और जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, उनका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। इटली एक संप्रभु देश बना हुआ है। मेलोनी ने कहा कि मेरी लोकप्रियता के बारे में आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या किया पोस्ट?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा- फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की मांग कर रही थीं। इटली में उनकी लोकप्रियता घट रही है, संभवतः इसलिए क्योंकि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या विकसित करने से रोकने के मामले में अमेरिका का साथ नहीं दिया। (हालांकि नाटो ने भी ऐसा ही किया था।) उन्होंने हमें इटली के हवाई अड्डों की रनवे और लैंडिंग स्ट्रिप्स का उपयोग करने की अनुमति तक नहीं दी, जिससे हमें बड़ी लॉजिस्टिक असुविधा हुई। यह तब है जब अमेरिका इटली और अन्य तथाकथित नाटो सहयोगियों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करता है। अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। लेकिन अब नहीं’।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Giorgia Meloni (@giorgiameloni)



पहले ट्रंप ने क्या दावा किया था?

एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख’ मांगी थी। ट्रंप ने आगे कहा ‘मेलोनी? उन्होंने मुझसे फोटो के लिए भीख मांगी थी, मुझे उनके लिए दुख महसूस हुआ (तरस आ गया), इसलिए मैं मान गया’।

ट्रंप के दावे पर मेलोनी का तीखा पलटवार


डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद का एक वीडियो संदेश साझा कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेलोनी ने कहा कि ‘मैं ट्रंप के इन पूरी तरह से मनगढ़ंत शब्दों से स्तब्ध हूं। कुछ चीजों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से काल्पनिक हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करता है। आखिरकार, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है’।

प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनयिक प्राथमिकताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा “मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह शर्म की बात है कि उनके पास पश्चिम के दुश्मनों, अमेरिका के दुश्मनों और उन नेतृत्वों के खिलाफ वैसी प्रतिबद्धता नहीं है, जिनके प्रति वे बहुत अधिक उदार दिखाई देते हैं। एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए ‘इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते’।

इटली के उप-प्रधानमंत्री ने रद्द की अमेरिका यात्रा


ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद कूटनीतिक स्तर पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिले हैं। इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने 21 और 22 जून को होने वाले अपने प्रस्तावित अमेरिका दौरे को तुरंत रद्द कर दिया है। ताजानी ने एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि यह पूरे देश का अपमान है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी की इंस्टा फेम की मौत:मां के साथ जा रहीं थी उज्जैन, रास्ते में छवि और मां सारिका की कार ट्रक में घुसी – Instagram Star Chhavi And Mother Sarika Killed In Road Accident; Father In Critical Condition

सिंगरौली:दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई – Singrauli: Mla’s Car Washed With Fire Brigade Vehicle, Controversy Erupts After Video Surfaces; Mla Responds

‘बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई’:त्विषा की मौत पर Cbi की चार्जशीट से पिता नाराज, कहा- मैं चुनौती दूंगा – Twisha Sharma Death Case Update Father Rejects Cbi Charge Sheet Says Daughter Was Murdered

यूपी:प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा एक कॉमन कमांड सेंटर, एक हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी हर तरह की मदद – Up: A Common Command Center Will Be Set Up For All Expressways In The State, With A Single Helpline Number Pr

यूपी:सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर – Baghpat: Offensive Posters Against Akhilesh Yadav Trigger Political Row On Highway

विज्ञापन विवाद:राहुल के ‘वूमेन फ्रीडम’ पर कंगना का ‘ब्रो वेट’ वाला तंज, कृति सेनन के एड पर क्यों भिड़े नेता? – Ad Controversy Kangana Dig Rahul Stance On Women Freedom Why Did Two Politicians Clash Over Kriti Sanon Ad?

Leave a Comment