लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Trump:होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का एलान, ट्रंप बोले- दखल दिया तो पूरे दम से निपटेंगे – Donald Trump Announces Project Freedom To Escort Stranded Ships Through Strait Of Hormuz Warns On Interference

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे वाणिज्यिक जहाजों की मदद के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने इसका नाम ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ रखा है। ट्रंप ने दावा किया है कि यह पहल दुनिया भर के उन देशों के लिए है, जिन्होंने अमेरिकी सहायता मांगी है ताकि वे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से अपने जहाजों को सुरक्षित निकाल सकें।

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे अपने जहाजों को सुरक्षित निकालने में मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये देश पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ट्रंप ने किया खारिज, बोले- जो चाहता हूं, उस पर खरा नहीं उतरता

फंसे जहाजों को निकालेंगे बाहर : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “ईरान, पश्चिम एशिया और अमेरिका के हित में, हमने इन देशों को सूचित किया है कि हम उनके जहाजों को इन प्रतिबंधित जलमार्गों से सुरक्षित रूप से बाहर निकालेंगे, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय कर सकें।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया मानवीय प्रयास

ट्रंप ने इस पहल को एक मानवीय प्रयास बताया, जिसका उद्देश्य चालक दल और वाणिज्यिक शिपिंग की सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा, “यह अमेरिका, पश्चिम एशियाई देशों और विशेष रूप से ईरान की ओर से एक मानवीय इशारा है।” उन्होंने यह भी बताया कि कई जहाजों में भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री की कमी हो रही है, जो बड़े चालक दल के सदस्यों के लिए स्वस्थ और स्वच्छ तरीके से वहां रहने के लिए जरूरी है।

सोमवार सुबह से शुरू होगा अभियान

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत जहाजों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया सोमवार सुबह (पश्चिम एशियाई समय) से शुरू होगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह कदम उन लोगों, कंपनियों और देशों को मुक्त करने के लिए है जिन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग परिस्थितियों के शिकार हैं।

ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मालवाहक जहाज पर किया गया हमला, ब्रिटिश सैन्य केंद्र ने दी चेतावनी

ट्रंप ने दखलंदाजी पर दी सख्त चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मानवीय प्रक्रिया में किसी भी तरह की दखलंदाजी के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा, “अगर किसी भी तरह से इस मानवीय प्रक्रिया में बाधा डाली जाती है, तो दुर्भाग्य से उस हस्तक्षेप से बलपूर्वक निपटना होगा।”

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली पीजी हादसे के बाद बड़ा खुलासा:होस्टल के एग्रीमेंट में लिखा था, हादसा हुआ तो छात्र खुद जिम्मेदार – Satya Niketan Pg Incident Hostel Agreement Stated Students Held Personally Responsible Of Accident

‘बंगाली लोग जो चाहें, वो खाएंगे’:बाबा बागेश्वर की मांस छोड़ने की अपील खारिज, समिक भट्टाचार्य ने और क्या कहा? – West-bengal-bjp-chief-samik-bhattacharya-rejects-bageshwar-baba-meat-diktat-durga-puja

गुजरात के छोटे गांव से अमेरिका तक का सफर:कौन हैं करीम मरेडिया? जिन्हें मिलेगा बोरलॉग कास्ट संचार पुरस्कार – Indian-american-scientist-karim-maredia-borlaug-cast-communication-award

बॉक्स ऑफिस:चौथे ही दिन 100 करोड़ पार हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, धीमी पड़ी ‘हनुमान अंश’ की कमाई; जानें कलेक्शन – Mirzapur The Movie Box Office Collection 4th Day And Hanuman Ansh Box Office Collection 32 Day

नोरा फतेही:कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; विमानन कंपनी ने ठोंका मानहानि मुकदमा; क्या है मामला? – Aviation Firm Files Rs 3 Crore Civil Defamation Suit Against Nora Fatehi For Toy Plane Remark

यूपी के इस जिले में दो दिन स्कूल बंद:टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज – Schools In Bareilly To Remain Closed For Two Days Due To Rain

Leave a Comment